
ऑक्सीजन खत्म होने से पहले भी जा सकती है टाइटन पनडुब्बी में सवार लोगों की जान, एक्सपर्ट ने जताई आशंका
AajTak
टाइटैनिक के मलबे के पास से लापता पनडुब्बी की तलाश लगातार जारी है. पनडुब्बी में कई लोग सवार हैं, जिनमें ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग और पाकिस्तानी टाइकून शहजादा दाऊद व उनका बेटा भी शामिल है. पनडुब्बी में अब कुछ ही वक्त की ऑक्सीजन बाकी है.
समुद्र में डूबे पानी के मशहूर जहाज टाइटैनिक के मलबे को दिखाने वाली लापता पनडुब्बी की तलाश लगातार जारी है. अमेरिकी और कनाडाई कोस्ट गार्ड्स के साथ-साथ कई देशों की तटरक्षक टीम पनडुब्बी की तलाश में लगे हुए हैं. पनडुब्बी में 5 लोग सवार हैं, जिनमें ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग और पाकिस्तानी टाइकून शहजादा दाऊद व उनका बेटा भी शामिल है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि पनडुब्बी में अभी तक का बाकी ऑक्सीजन भी समाप्त हो गया होगा. साथ ही चालक दल के पास ज्यादा समय तक का राशन भी मौजूद नहीं है. अगर जल्द ही पनडुब्बी की तलाश नहीं की गई तो उसमें सवार सभी लोगों का जीवन और ज्यादा संकट में आ जाएगा. इस बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि पनडुब्बी में ऑक्सीजन कितने समय तक सभी लोगों को बचाए रख सकता है, यह अंदाजा लगाना मुश्किल है.
लापता होने के कुछ घंटे बाद ही मर गए होंगे पनडुब्बी में सवार लोग
रॉयल नेवी के अनुभवी गोताखोर रे सिंक्लेयर का कहना है कि पनडुब्बी के लापता होने से पहले ही उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो चुकी होगी.
सिंक्लेयर ने कहा, 'टाइटन पनडुब्बी में सवार लोगों की संभवत: गायब होने के कुछ घंटे बाद ही कार्बनडाइ-ऑक्साइड पॉइजनिंग से डरावनी मौत हो गई होगी.'
अमेरिका के डेली एक्सप्रेस से बात करते हुए सिंक्लेयर ने कहा, 'इन पनडुब्बियों में बैटरियां लगी होती हैं जिनकी लाइफ बेहद कम होती है. उनमें CO2 स्क्रबर होते हैं. जब ये बैटरियां खत्म हो जाती हैं तो पनडुब्बी में ऑक्सीजन खत्म होने से पहले ही कार्बन डाई ऑक्साइड की अधिकता से लोगों का दम घुट सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि जहरीली गैस उनके फेफड़ों में भर जाती है.'

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










