
ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज से भी 600 साल पहले बना था नालंदा, क्यों खिलजी ने मिटा दिया इसका नाम?
AajTak
Nalanda University Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का आज उद्घाटन करेंगे. अब कहा जा रहा है कि 815 सालों के लंबे इंतजार के बाद यह फिर से अपने पुराने स्वरूप में लौट रहा है.
नालंदा विश्वविद्यालय करीब 800 साल के लंबे इंतजार के बाद पुराने स्वरूप में लौट रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नालंदा विश्वविद्यालय के नवीन परिसर का उद्घाटन करेंगे. नए कैंपस के उद्घाटन की खबरों और नई तस्वीरों के बीच इसके इतिहास की बात भी की जा रही है. दरअसल, दुनिया का पहला आवासीय विश्वविद्यालय नालंदा अपने साथ इतना प्राचीन इतिहास समेटे हुए हैं, जिसे लेकर कई किताबें लिखी गई हैं. कहा जाता है कि जब दुनिया में विश्वविद्यालय बनना शुरू हुए थे, उस वक्त नालंदा कई सौ सालों की अपनी लेगेसी बना चुका था.
तो नए कैंपस के उद्घाटन के मौके पर आज आपको बताते हैं कि नांलदा की कहानी, जिसमें पता चलेगा कि विश्वविद्यालय का क्या इतिहास है, यहां से किन महान लोगों ने पढ़ाई की है और किस तरह की पढ़ाई के लिए नालंदा जाना जाता था. तो पढ़ते हैं नालंदा के बारे में...
कितना पुराना है नालंदा?
जब भी दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी की बात होती है तो दिमाग में ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज के नाम आते हैं. लेकिन, नालंदा विश्वविद्यालय उससे भी काफी पहले का है. नालंदा तीन शब्दों से मिलकर बना है- ना, आलम और दा. इसका मतलब है ऐसा उपहार, जिसकी कोई सीमा नहीं है. इसे 5वीं सदी में गुप्त काल में बनाया गया था और 7वीं शताब्दी तक यह महान यूनिवर्सिटी बन चुकी थी.
यह एक विशाल बौद्ध मठ का हिस्सा था और कहा जाता है कि इसकी सीमा करीब 57 एकड़ में थी. इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में इसे और भी बड़ा होने का दावा किया जाता है. कुछ रिकॉर्ड्स के मुताबिक यह आम के बगीचे पर बनी थी, जिन्हें कुछ व्यापारियों ने गौतम बुद्ध को दिया था.
19वीं सदी में चला पता

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








