
ऐप से ऑर्डर कर खाई ऐसी 'च्यूइंग गम', 23 साल की लड़की की हुई मौत
AajTak
ड्रग मिला च्यूइंग गम खाते ही दो लड़कियों की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. बाद में इनमें से एक की मौत हो गई. इसे देखते हुए पुलिस ने चेतावनी जारी की है.
ड्रग मिला च्यूइंग गम खाने की वजह से 23 साल की एक लड़की की जान चली गई. दरअसल, दो दोस्तों ने ये एक ड्रग कैंडी खाई थी. इसके तुरंत बाद दोनों बीमार पड़ गए और बाद में एक की मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया.
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला पूर्वी लंदन का है. जहां दो दोस्तों ने कैंडी खाने का प्लान बनाया. उनमें से एक लड़की ने मैसेजिंग ऐप के जरिए क्लास बी कैंडी मंगवाया. जो कि उसके घर पर डिलीवर हुआ. ये कैंडी "Trrlli Peachie O's" ब्रांड का था. कैंडी खाते ही दोनों लड़कियों की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया. इलाज के दौरान 23 साल की एक लड़की की मौत हो गई.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वह लड़की के मेडिकल टेस्ट और कैंडी के टेस्ट के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, लड़की की 21 साल की दोस्त को इलाज के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. इस मामले में 37 साल के लियोन ब्राउन को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस इस मामले को एक महीने पहले हुए एक घटना से भी जोड़कर देख रही है. उस दौरान भी ड्रग कैंडी खाकर एक महिला बीमार हो गई थी. उसे हॉस्पिटल ले जाया गया था लेकिन बाद में डिस्चार्ज कर दिया गया था. अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं दोनों कैंडी एक ही बैच के तो नहीं हैं?
वहीं इस मामले के बाद चीफ सुपरिटेंडेंट स्टुअर्ट बेल ने लोगों को चेतावनी दी है. कहा कि सभी लोगों को अवैध चीजों का सेवन बंद करना चाहिए. ड्रग कैंडी की तरह पैक किए हुए पदार्थों के इस्तेमाल से भी दूर रहें. इन अवैध कामों से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











