
ऐपल का बड़ा इवेंट WWDC21 आज, iOS 15 के अलावा और क्या होगा खास
AajTak
फWWDC 21: ऐपल अपने इस इवेंट में अपने हार्डवेयर प्रोडक्ट्स के लिए नए सॉफ्टवेयर अपडेट पेश करेगा. इसके अलावा नया मैकबुक भी लॉन्च किया जा सकता है.
WWDC21: ऐपल का आज एक बड़ा इवेंट है. ये कंपनी का सालाना इवेंट है. इस दौरान कंपनी आईफोन, ऐपल वॉच, आईपैड सहित अपने दूसरे प्रोडक्ट्स के लिए नए सॉफ्टवेयर अपडेट का ऐलान करती है. इसके अलावा कई सॉफ्टवेयर अनाउंसमेंट्स भी किए जाते हैं. हार्डवेयर लॉन्च की उम्मीद इवेंट से कम होती है, लेकिन इस बार कंपन हार्डवेयर भी लॉन्च कर सकती है. वर्ल्ड वाइड डेवेलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान कंपनी iOS 15 के बारे में बताएगी. ये इवेंट पांच दिन चलेगा, लेकिन कीनोट सेशन आज है. WWDC 2021 की शुरुआत 7 जून यानी आज भारतीय समयानुसार रात के 10.30 बजे से शुरू होगा. इसे ऐपल कैंपस से डायरेक्ट लाइव स्ट्रीम किया जाएगा और ये वर्चुअल इवेंट है. ऐपल के यूट्यूब चैनल से आप इसे लाइव देख सकते हैं.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










