
एशिया के यंगेस्ट ऑर्गन डोनर, एक की उम्र 116 और दूसरे की 100 घंटे
AajTak
सूरत में दो बच्चों के ऑर्गन डोनेट हुए. इसमें से एक की उम्र 116 और दूसरे की सिर्फ 100 घंटे थी. डॉक्टरों का दावा है कि ये दोनों बच्चे एशिया के सबसे कम उम्र के ऑर्गन डोनर बने हैं. सबसे कम साइज की किडनी सफलतापूर्वक अहमदाबाद किडनी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जरुरतमंद बच्चों में ट्रांसप्लांट की है.
गुजरात के सूरत में दो बच्चों के सबसे कम उम्र में ऑर्गन डोनेट हुए हैं. इसमें से एक की उम्र 116 और दूसरे की सिर्फ 100 घंटे थी. डॉक्टरों ने दावा किया है कि ये दोनों बच्चे एशिया के सबसे कम उम्र के ऑर्गन डोनर बने हैं. सबसे कम साइज की किडनी सफलतापूर्वक अहमदाबाद किडनी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जरूरतमंद बच्चों में ट्रांसप्लांट की है.
दरअसल, दोनों बच्चों की चार किडनी, चार आंखें और एक लीवर के दान से 5 बच्चों को नया जीवन और 4 लोगों को दृष्टि मिली है. संघानी और ठाकोर परिवार में जन्मे दोनों बच्चों की किडनी अहमदाबाद के किडनी हॉस्पिटल में ट्रांसप्लांट की गईं. लीवर दिल्ली में सात महीने के बच्चे में ट्रांसप्लांट किया गया है. वहीं, ढाई महीने पहले चंडीगढ़ में 14 दिन के बच्चे की किडनी डोनेट हुई थी. वो अब तक का यंगेस्ट डोनर था.
'बच्चों में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद अच्छे परिणाम'
अहमदाबाद किडनी हॉस्पिटल के पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर किन्नरी वाला ने 'आजतक' से बात करते हुए कहा कि किडनी हॉस्पिटल की टीम ने सूरत जाकर दोनों बच्चों की किडनी ली थी. इसके बाद जरूरतमंद बच्चों में किडनी ट्रांसप्लांट की गई. पहले दो बच्चों में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद अच्छे परिणाम मिले हैं. बाकी के दो बच्चों में किडनी ट्रांसप्लांट के अभी 6 दिन हुए हैं.
जिन चार बच्चों में किडनी ट्रांसप्लांट हुई है, उनमें जन्म से ही किडनी की समस्या थी. इनमें 13 साल के तीन बच्चे हैं. एक बच्चा 15 साल का है. चारों बच्चे डायलिसिस पर थे. इन बच्चों में नवजात शिशु की किडनी ट्रांसप्लांट हुई है. इसलिए एक से डेढ़ महीने में बच्चों को स्वस्थ होने में लग सकते हैं.
निःशुल्क ट्रांसप्लांट, बच्चे होंगे डायलिसिस से मुक्त

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










