
एशिया कप ट्रॉफी पर नकवी की बेतुकी शर्त, भारत के पास क्या विकल्प?
AajTak
एशिया कप ट्रॉफी को लेकर विवाद गहरा गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने भारतीय टीम को ट्रॉफी देने से इनकार कर दिया है. उन्होंने शर्त रखी है कि भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को ट्रॉफी लेने के लिए दुबई में एशियन क्रिकेट काउंसिल के दफ्तर आना होगा. मोहसिन नकवी ने कहा है कि वो बीसीसीआई के पदाधिकारियों को ये ट्रोफ़ी नहीं देंगे और अगर भारत को ये ट्रोफ़ी चाहिए तो सूर्यकुमार यादव को खुद उनके पास आना होगा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










