
एयर इंडिया की फ्लाइट में मिला कारतूस, दुबई से दिल्ली आया था प्लेन... जांच में जुटी पुलिस
AajTak
एयर इंडिया के मुताबिक ये कारतूस दुबाई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट की एक सीट की पॉकेट में मिला है. हालांकि अभी ये पता नहीं लगा है कि कारतूत फ्लाइट में कैसे पहुंचा. इसको लेकर एयर इंडिया की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
देश में लगातार फ्लाइटों को मिल रही बम की झूठी धमकियों के बीच एयर इंडिया की एक फ्लाइट में कारतूस मिलने का मामला सामने आया है. एयर इंडिया के मुताबिक ये कारतूस दुबाई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट की एक सीट की पॉकेट में मिला है. हालांकि अभी ये पता नहीं लगा है कि कारतूत फ्लाइट में कैसे पहुंचा. इसको लेकर एयर इंडिया की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस जांच में जुट गई है.
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 27 अक्टूबर 2024 को दुबई से दिल्ली आने के बाद फ्लाइट AI 916 की एक सीट की पॉकेट में एक कारतूस मिला था. हालांकि इससे किसी भी यात्री को कोई हानि नहीं पहुंची और सभी यात्रियों को लैंडिंग के बाद सुरक्षित उतार लिया गया था. एयर इंडिया द्वारा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए तुरंत एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.
बता दें कि 26 अक्टूबर से पहले के 13 दिनों में भारतीय एयरलाइंस की 300 से अधिक फ्लाइट्स को बम की धमकियों की झूठी सूचना मिली थी. अधिकांश धमकियां सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की गईं. अकेले 22 अक्टूबर को इंडिगो और एयर इंडिया की 13-13 उड़ानों सहित लगभग 50 उड़ानों को धमकियां मिलीं.
इस संबंध में कथित रूप से शामिल 35 वर्षीय एक व्यक्ति को नागपुर पुलिस के समक्ष पेश होने के बाद गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पूर्वी महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव निवासी जगदीश श्रीम उइके ने बताया कि शहर की पुलिस ने जांच के लिए उनकी उपस्थिति के लिए नोटिस भेजा था, जिसके बाद वह विमान से नागपुर पहुंचे और गुरुवार शाम को आत्मसमर्पण कर दिया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










