
एयरफोर्स का 'चीता' हुआ क्रैश, 6 साल में सेना के 18 हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार, 39 ने गंवाई जान
AajTak
अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुआ है. जिसमें दो जवानों की मौत हो गई है. 6 महीने के अंदर दूसरी बार चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. इससे पहले 5 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में चीता हेलिकॉप्टर हादसे में एक पायलट शहीद हो गया था. जबकि रुद्र हेलिकॉप्टर हादसे में 5 जवान मारे गए थे.
भारतीय सेना का एक और चीता हेलिकॉप्टर गुरुवार को दुर्घटना का शिकार हो गया है. अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला शहर में मांडला के पास हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, जिसमें दो पायलटों की जान चली गई है. हेलिकॉप्टर ने सुबह 9 बजे सेंगे गांव से उड़ान भरी थी और मिसामारी के रास्ते में था. ये ताजा हादसा चिंता में डालता है क्योंकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 6 वर्षों में सशस्त्र बल के 18 हेलिकाप्टर दुर्घटना का शिकार हुए हैं.
भारत में मिलिट्री यानी तीनों सेनाओं के हेलिकाप्टर का दुर्घटनाग्रस्त होना मानों कोई बड़ी बात नहीं रह गई है. 2017 से 2021 के बीच देश में 15 हेलिकॉप्टर क्रैश हुए हैं, इन हादसों में 31 लोगों की मौत हो गई है और 20 घायल हुए हैं. 17 दिसंबर 2021 को कांग्रेसी मनीष तिवारी ने इस संबंध में एक सवाल किया था, जिसके बाद रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने यह जानकारी दी है.
फिर इसके बाद 2022 से अब तक तीन और हेलिकॉप्टर हादसे हो चुके हैं. दो हादसे साल 2022 में अक्टूबर महीने में ही हुए थे. इसमें रुद्र और चीता हेलिकॉप्टर शामिल थे. अब फिर चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. इनमें 8 लोगों की मौत हुई. इस तरह छह साल में अबतक 39 लोग जान गंवा चुके हैं. जानिए पिछले 6 वर्षों में तीनों सेनाओं के हेलिकाप्टर दुर्घटनाओं के बारे में...
2023
16 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हुए आर्मी के हेलिकॉप्टर 'चीता' के दोनों पायलटों की मौत हो गई है. इस हेलिकॉप्टर ने बोमडिला के पास से ऑपरेशनल उड़ान भरी थी.
2022

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










