
एमपी: मंजर भोपाली को मिला 36 लाख का बिजली बिल, शायर ने ऐसे सरकार पर कसा तंज
AajTak
देश के प्रसिद्ध शायर मंजर भोपाली को मध्य प्रदेश बिजली विभाग ने 36 लाख का बिल भेजा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लोगों से सलाह मांगी है. वहीं विद्युत विभाग ने उनसे संपर्क किया है और आश्वासन दिया है कि यह एक तकनीकी खामी है, जिसे दुरुस्त कर लिया जाएगा.
भोपाल की शान और देश के मशहूर शायर मंजर भोपाली को बिजली विभाग से बड़ा झटका लगा है. विभाग ने उन्हें 36 लाख रुपए का बिजली बिल भेजा दिया है, जिसके बाद से मंज़र भोपाली परेशान हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपनी समस्या सबके सामने रखी है. 36.87.660 का मई महीने का बिजली का बिल मेरे घर का सरकार ने भेजा है मध्य प्रदेश गज़ब है बात कुछ अजब है में तो ये ही कहूंगा तुम जियो हज़ारों साल की जनता हो जाए कंगाल@manzar_bhopali pic.twitter.com/7y1aFlSIpS मंजर भोपाली के मुताबिक, उन्होंने मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी से बिल मिलने के बाद संपर्क किया. कंपनी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते ऐसा हुआ होगा, जिसे जल्द दुरुस्त कर लिया जाएगा.
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









