
एग्जिट पोल के नतीजों में तेजस्वी यादव के लिए क्या मैसेज है?
AajTak
बिहार चुनाव पर एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए की सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं. हमेशा की तरह इस बार भी एग्जिट पोल के अनुमान और असली नतीजों के बीच फर्क पर सबकी नजर है. ये चुनाव तेजस्वी यादव के लिए बहुत बड़ा मौका है, और वो एग्जिट पोल के प्रति न्यूट्रल सोच रखकर चल रहे हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा, और तब तक एग्जिट पोल के नतीजे चर्चा में छाए रहेंगे. एग्जिट पोल बार बार गलत साबित होता है, फिर भी असली नतीजों से पहले खूब चर्चा होती है. 2015 में कांटे की टक्कर होने का दावा किया गया था, लेकिन तब नीतीश कुमार ने लालू यादव के साथ बहुमत का पताका फहरा दिया. 2020 में महागठबंधन की बढ़त की बात हो रही थी, और नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ मिलकर बहुमत की सरकार बना ली. सबसे बड़ी पार्टी बनकर भी आरजेडी सत्ता से दूर रह गई, और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनते बनते रह गए.
बाद में नीतीश कुमार ने फिर लालू यादव से हाथ मिला लिया, और 2020 में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे तेजस्वी यादव को दोबारा डिप्टी सीएम बना दिया. लेकिन, आम चुनाव से पहले नीतीश कुमार बीजेपी के साथ चले गए, और तेजस्वी यादव मन मसोस कर रह गए. क्योंकि, उससे पहले तेजस्वी यादव को यही नीतीश कुमार उत्तराधिकारी बनाने तक का संकेत दे चुके थे.
पांच साल बाद, अब एग्जिट पोल बता रहा है कि बिहार में एनडीए को बहुमत मिलने जा रहा है. कुछ एग्जिट पोल में महागठबंधन को भी बहुमत हासिल करते बताया गया है - लेकिन, तेजस्वी यादव एग्जिट पोल के सर्वे को पूरी तरह खारिज कर रहे हैं. वो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मीडिया रिपोर्ट में पाकिस्तान पर फतह की खबरों का हवाला दे रहे हैं.
एग्जिट पोल पर तेजस्वी यादव का कहना है, देखिए... हम ना सर्वे में खुशफहमी में रहते हैं... ना गलतफहमी में रहते हैं. ये सर्वे, केवल मनोवैज्ञानिक तौर पर ... जितने भी अधिकारी चुनाव में लगाए गए हैं, उनके दबाव में ये सर्वे लाए गए हैं.
जब तक असली नतीजे नहीं आ जाते, लोग एग्जिट पोल के नतीजों के आधार पर महागठबंधन के प्रदर्शन का अपने अपने तरीके से आकलन कर रहे हैं.
1. लालू यादव का रोड शो

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









