
एक ही नंबर की दो कार... मुंबई के ताज होटल के सामने खड़ी थीं दोनों गाड़ियां, जांच में जुटी पुलिस
AajTak
मुंबई के ताज होटल के सामने खड़ी एक ही नंबर की दो गाड़ियों को पुलिस थाने लाया गया है. पुलिस जांच कर रही है कि आखिर एक ही नंबर की दो गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कैसे हो सकता है और फिर दोनों गाड़ियां वहां क्यों खड़ी हुई थीं.
मुंबई के ताज होटल के सामने एक ही नंबर प्लेट की दो गाड़ियां खड़ी मिली हैं. एक गाड़ी के ड्राइवर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस दोनों गाड़ियों को कोलाबा थाने लेकर गई है और अब आगे की जांच पड़ताल कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर करीब एक बजे इन दोनों गाड़ियों को मुंबई के ताज होटल के सामने खड़े देखा गया. उसके बाद ऑरिजिनल रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ी के ड्राइवर ने इसकी शिकायत पुलिस से की. इस मामले में संज्ञान लेते हुए दोनों गाड़ियों को कोलाबा पुलिस स्टेशन लाया गया, जिसके बाद अब पुलिस जांच कर रही है कि आखिर दूसरी कार किसकी है, जिसे इस तरह ताज होटल के सामने खड़ा कर दिया गया.
ताज होटल के सामने खड़ी दोनों गाड़ियों का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों गाड़ियां मारुति सुजुकी की है. इनमें से एक गाड़ी तो आर्टिगा है, जिसका नंबर MH01EE2388 है. जबकि उसके पीछे खड़ी गाड़ी का भी यही सेम नंबर है. हालांकि ये पता नहीं चल रहा है कि दूसरी गाड़ी का कौन सा मॉडल है.
10 आतंकी, 60 घंटों की दशहत और ताबड़तोड़ फायरिंग... 15 साल पहले जब दहल उठी थी मायानगरी मुंबई
पुलिस महकमे में हड़कंप
इस तरह ताज होटल के सामने सेम नंबर प्लेट की गाड़ियां मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. दरअसल 26 नवंबर, 2008 को इस लग्जरी होटल पर पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमला कर दिया था. 600 कमरों और 44 सुइट वाले ताज होटल पर हुए इस हमले में 160 से अधिक लोग मारे गए थे और 200 से ज्यादा घायल हुए थे. इस हमले के बाद ताज होटल के आसपास पुलिस की कड़ी निगरानी रहती है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









