
एक साल में 200 फ्लाइट्स में चोरी करने वाला चोर निकला गेस्ट हाउस का मालिक, बुजुर्गों को करता था टार्गेट
AajTak
छानबीन की तो पता चला कि वह शख्स पहाड़गंज के एक गेस्ट हाउस का मालिक है और वह इस गेस्ट हाउस के टॉप फ्लोर पर रहता है. दिल्ली पुलिस ने बिना किसी देरी के आरोपी को पकड़ लिया पकड़ने के बाद जब उसे पुलिस में पूछताछ शुरू की तो उसने सारे आरोपों को स्वीकार कर लिया.
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुछ दिनों से हवाई जहाज के अंदर गहने चोरी के मामले सामने आ रहे थे. हैरान कर देने वाली बात यह थी कि इतनी सुरक्षा के बीच कैसे यात्रियों के गहनों की चोरी हो रही हैं. कई राज्यों के हवाई जहाज में चोरी की वारदातें पुलिस के लिए सिर दर्द बन चुकी थीं. 11 अप्रैल को एक महिला हैदराबाद से दिल्ली आई थी और उसे अमेरिका जाना था. इस दौरान उसके गहने चोरी हो गए, महिला ने तुरंत ही जीरो एफआईआर दर्ज कराई.
दिल्ली पुलिस में इस मामले की गंभीरता से जांच की. पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट और हैदराबाद एयरपोर्ट के सीसीटीवी कैमरों को ध्यान से कंगाल. साथ ही फ्लाइट पैसेंजर की लिस्ट को भी ध्यान से चेक किया. लेकिन इस जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला. एक बार से पैसेंजर लिस्ट को बारीकी से जांचा गया और उसमें एक पैसेंजर का मोबाइल नंबर उसके नाम से मैच नहीं खा रहा था और वह बहुत कम ऑन रहता था. पुलिस को उसे नंबर पर शक हुआ उसके बाद पुलिस ने उसे नंबर के कॉल रिकॉर्ड खंगाले.
नंबर से मिलते-जुलते उसके सोशल मीडिया अकाउंट को तलाशा गया. दिल्ली पुलिस ने उसका फोटो ढूंढना शुरू किया. छानबीन की तो पता चला कि वह शख्स पहाड़गंज के एक गेस्ट हाउस का मालिक है और वह इस गेस्ट हाउस के टॉप फ्लोर पर रहता है. दिल्ली पुलिस ने बिना किसी देरी के आरोपी को पकड़ लिया पकड़ने के बाद जब उसे पुलिस में पूछताछ शुरू की तो उसने सारे आरोपों को स्वीकार कर लिए. उसने बताया कि वह पिछले 1 साल में लगभग 200 हवाई यात्रा कर चुका है यात्रा का मकसद हवाई जहाज में बुजुर्ग महिलाओं का हैंडबैग से खाने और कीमती चीज चुरा लेता था.
हवाई जहाज में चोरी करने वाला आरोपी अरेस्ट
हवाई यात्रा के दौरान वह किसी बहाने से बुजुर्ग महिलाओं के पास वाली सीट पर चला जाता था और उनके हैंडबैग के कीमती चीजों को चुरा लेता था. उसके पास से काफी संख्या में गहने और डायमंड बरामद हुए. चोरी करने के बाद वह गहनों को तुरंत बेच देता था. इस मामले में पुलिस ने जेवर खरीदने वाले शरद जैन को भी हिरासत में ले लिया.
आरोपी 2005 से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










