
एक साल में ही उमर की सियासत पर उठे सवाल, न अपनों को संभाल पा रहे, न कांग्रेस के साथ बैलेंस
AajTak
जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार को एक साल ही हुआ है, लेकिन न ही वे अपने नेताओं को संभाल पा रहे हैं और न सहयोगी कांग्रेस के साथ बैलेंस बनाकर चलते देखे जा रहे हैं. उमर की पार्टी नेशनल कॉफ्रेंस के दो सांसदों ने बागी तेवर अपना रखा है. ऐसे में सीएम उमर कैसे सियासी संकट से बाहर निकलेंगे?
जम्मू-कश्मीर की सत्ता संभाले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को अभी एक साल ही हुआ है, लेकिन उनके कामकाज के तरीके और नीतियों पर सवाल उठने लगे हैं. ये सवाल किसी विपक्ष के द्वारा नहीं उठाए जा रहे हैं बल्कि उमर अब्दुल्ला की अपनी ही पार्टी के सांसदों द्वारा उठाए जा रहे हैं. कांग्रेस पहले से सियासी मौके की तलाश में है और वक्त की नज़ाकत को देखते हुए अपने तेवर दिखा दिए हैं.
नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रुहुल्ला और सांसद मियां अल्ताफ़ अहमद लारवी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल रखा है. दोनों ही नेताओं ने अब्दुल्ला पर पार्टी को कमजोर करने और विधानसभा चुनाव में किए वादे को न पूरा करने को लेकर घेरा है.
कांग्रेस के साथ पहले से ही उमर अब्दुल्ला का सियासी तालमेल बिगड़ा हुआ है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के लोकसभा सांसदों के रुख को देखते हुए कांग्रेस ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और साथ ही कह दिया है कि अगर उमर अब्दुल्ला का मौजूदा रवैया जारी रहा तो उसे गठबंधन पर पुनर्विचार करना पड़ेगा. ऐसे में अब देखना है कि उमर अब्दुल्ला इस सियासी मझधार से कैसे पार पाते हैं?
उमर से एनसी के दो सांसद नाराज
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के पांच साल बाद 2024 में विधानसभा चुनाव हुए थे. उमर अब्दुल्ला के अगुवाई वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन चुनावी जंग जीतने में सफल रही. उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री बने और सत्ता की कमान संभाली, लेकिन कांग्रेस को मन के मुताबिक मंत्री पद न मिलने से वह सरकार में शामिल होने के बजाय बाहर से समर्थन कर रही है.
उमर अब्दुल्ला की सरकार को एक साल हुए अभी 15 दिन गुजरे हैं, लेकिन उनके कामकाज और रवैये को लेकर अपने ही नाराज़ हैं. अनंतनाग-राजौरी से एनसी सांसद मियां अल्ताफ अहमद ने सीधे मुख्यमंत्री की कार्यकुशलता पर सवाल उठाते हुए कहा था कि अगर मैं कहूं कि उमर साहब सही रास्ते पर हैं तो यह गलत होगा, और यह उन्हें धोखा देना होगा. वहीं, आगा सैयद रुहुल्ला तो बागी तेवर अपना रखे हैं और लगातार उमर अब्दुल्ला पर हमलावर हैं.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







