
एक साथ, एक जगह क्रैश हुए कपल के अलग-अलग एयरक्राफ्ट, फिर हुआ ये चमत्कार
AajTak
एक कपल इटली में अपने कुछ दोस्तों के घर पर लंच के लिए निकले थे. दोनों ने अलग अलग लोकेशन से अलग- अलग रिजर्व एयरक्राफ्ट बोर्ड किए. लेकिन हैरानी की बात है कि दोनों के एयरक्राफ्ट एक साथ और काफी नजदीक क्रैश हुए.
कई बार जीवन में कुछ ऐसे संयोग होते हैं जो हैरान कर देते हैं. हाल में एक कपल के साथ ऐसा ही कुछ हुआ. दरअसल 22 साल की Antonietta Demasi और उनके 30 साल के मंगेतर Stefano Pirelli इटली में अपने कुछ दोस्तों के घर पर लंच के लिए निकले थे. दोनों ने अलग अलग लोकेशन से अलग- अलग रिजर्व एयरक्राफ्ट बोर्ड किए.
अजीब संयोग और हैरानी की बात है कि दोनों ही एयरक्राफ्ट एक दूसरे से थोड़ी ही दूरी पर एक ही साथ क्रैश हो गए. Antonietta का विमान बुसानों के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ जो कि Stefano के प्लेन क्रैश से 25 मील दूरी पर था.
चमत्कारिक ढंग से, स्टेफ़ानो इतनी बड़ी दुर्घटना में बिना किसी खरोंच के पूरी तरह ठीक थे जबकि एंटोनिएटा को मामूली चोटें आईं थी. बचाव दल ने तुरंत उन्हें मलबे से निकाला. वहीं एंटोनिएटा के पायलट पाओलो रोटोंडो को सिर में चोट लगी थी, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
स्टेफैनों ने कहा कि यह एंटोनिएटा का पहला फ्लाइंग एक्सपीरिएंस था और जो कुछ हुआ उसके लिए मुझे बहुत दुख है. स्टेफ़ानो ने डेलीमेल को बताया, दिन की शुरुआत बहुत खूबसूरती से हुई थी और इसके अंत तक हम दोनों के बड़ी दुर्घटनाओं से बाल- बाल बचे.
उन्होंने आगे कहा, 'जैसे ही हम हवाई पट्टी की ओर बढ़ रहे थे, हम धुंध और अंधेरे में घिरे हुए थे, और हमें पता था कि आसपास बिजली के तार थे, लेकिन इससे पहले कि हमें पता चलता, हम जमीन पर और घास के मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो चुके थे.' कपल की स्टोरी जानकर लोग हैरान हैं. कई लोग कह रहे हैं कि इनकी जिंदगी में हादसा भी साथ ही होता है,ल ये तो लगता है सोलमेट्स हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











