
'एक भी दोषी बचेगा नहीं...', संभल हिंसा पर विधानसभा में गरजे CM योगी, सपा को याद दिलाई दंगों की क्रोनोलॉजी
AajTak
संभल हिंसा को लेकर विधानसभा में सीएम योगी ने गरजते हुए कहा कि इसमें शामिल एक भी दोषी बचेगा नहीं. इस दौरान सीएम ने संभल में 1947 से लेकर अबतक दंगों का पूरा इतिहास याद दिलाया.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल हिंसा को लेकर कहा कि संभल में 1947 से लेकर अबतक 209 हिंदुओं की निर्मम हत्या की गई. जो लोग आज संभल में मारे गए लोगों के लिए घड़ियालू आंसू बहा रहे हैं, उन्होंने इन हिंदुओं के लिए कभी दो शब्द नहीं कहे. उन्होंने कहा कि संभल हिंसा में शामिल एक भी दोषी बचेगा नहीं. सीएम ने इस दौरान संभल में अबतक हुए दंगों का पूरा इतिहास याद दिलाया.
सीएम योगी ने विधानसभा में कहा, "संभल में दंगों का इतिहास 1947 से शुरू होता है. 1948 में छह लोग मारे गए. 1958 में फिर दंगा होता है. 1962 में, 1976 में 5 लोगों की मौत वहां पर हुई थी. 1978 में 184 हिंदुओं को सामूहिक रूप से जला दिया गया. हिंदुओं की हत्या हुई थी और जलाया भी गया था. 184 हिंदू मारे गए थे वहां. आप उस सच को स्वीकार नहीं करेंगे और लगातार कई महीनों तक वहां कर्फ्यू लगा था. 1980 में फिर दंगा हुआ था एक मौत हुई, 1982 में दंगा एक मौत, 1986 में चार लोग मारे गए. 1990, 1992 में पांच, 1996 में दो, लगातार सिलसिला चलता रहा है."
1947 से अबतक 209 हिंदुओं की हत्या हुई: CM
सीएम योगी ने कहा कि 1947 से लेकर अबतक 209 निर्मम हिंदुओं की हत्या हुई है. एक बार भी किसी ने निर्दोष हिंदुओं के लिए दो शब्द नहीं कहे. जो आज घड़ियालू आंसू बहा रहे हैं, उन्होंने हिंदुओं के लिए कभी दो शब्द नहीं कहे.
सीएम ने 1978 के दंगों की स्थिति बताई
उन्होंने कहा, "संभल में 1978 में जो दंगा हुआ था. वहां किस प्रकार की स्थिति थी. एक वैश्य जिसने सबको पैसा उधार दिया हुआ था. अगल-बगल के हिंदू उनके घर में इकट्ठे होते हैं, इकट्ठे होने के बाद उनको घेर लिया जाता है. वो बोलते हैं कि आप हमें क्यों घेर रहे हैं तो दंगाइयों ने कहा कि तुम क्योंकि इन्हीं हाथों से पैसे मांगोंगे. फिर उनके हाथ काटे जाते हैं. फिर पैर काटे जाते हैं. फिर गला रेतकर मार दिया जाता है. ये लोग सौहार्द की बात करते हैं."

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










