
एक बेल्ट 1.8 करोड़ की, Gucci की ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप
AajTak
हाल ही में रांची का एक वीडियो वायरल हो रहा था जहां एक महिला ने अपनी बेटी को 35 हजार की गूची बेल्ट खरीदने पर काफी खरी खोटी सुनाई थी. इसके बाद इस महिला ने खुद साड़ी पर ये बेल्ट पहनी थी. लक्जरी ब्रांड गूची इस वीडियो के बाद ही भारतीयों के बीच सुर्खियों में आ गया था. जानते हैं इस ब्रांड के बारे में.
हाल ही में रांची का एक वीडियो वायरल हो रहा था जहां एक महिला ने अपनी बेटी को 35 हजार की गूची बेल्ट खरीदने पर काफी खरी खोटी सुनाई थी. इसके बाद इस महिला ने खुद साड़ी पर ये बेल्ट पहनी थी. लक्जरी ब्रांड गूची इस वीडियो के बाद ही भारतीयों के बीच सुर्खियों में आ गया था. जानते हैं इस ब्रांड के बारे में. (फोटो क्रेडिट: getty images) गुसियो गूची लंदन के पॉश सेवोए होटल में एक लिफ्ट के ऑपरेटर के तौर पर काम करते थे. इस होटल में मर्लिन मुनरो और विंस्टल चर्चिल जैसी कई रसूखदार हस्तियां आती थीं. गूची ने इन सेलेब्स के पहनावे और ड्रेसअप को नोटिस करने के बाद ही अपने ब्रांड को शुरू करने का फैसला किया था. (फोटो क्रेडिट: getty images) गूची ब्रांड की भले ही इटली में शुरुआत हुई हो लेकिन इसका स्टाइल काफी हद तक इंग्लैंड के फैशन से प्रभावित था. गूची ने इस ब्रांड की शुरुआत लेदर बैग्स बनाकर की थी. 1953 में गूची की मौत के बाद उनके बेटों ने इस ब्रांड को हॉलीवुड के सेलेब्स के बीच लोकप्रिय बनाने का काम किया. (फोटो क्रेडिट: getty images)
ऑटोमोबाइल मार्केट में एक और लेजेंड की वापसी हो रही है. हम बात कर रहे हैं फ्रीलैंडर की, जो नए अवतार में आ रही है. पहले ये सिर्फ एक कार थी, लेकिन अब एक कार ब्रांड बनकर वापस आ रही है. ब्रांड ने अपना पहला कॉन्सेप्ट पेश किया है. इस ब्रांड के तहत कंपनी ऑफ-रोडर एसयूवी को पेश करेगी. साथ ही कंपनी फैमिली यूजर्स को भी टार्गेट कर रही है.

VinFast VF MPV7 teased: भारतीय बाजार में एक नई कार की एंट्री होने वाली है, जो एक 7 सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी होगी. हम बात कर रहे हैं विनफास्ट की वीएफ एमपीवी 7 की. ये कार साइज में इनोवा से बड़ी हो सकती है. विनफास्ट भारत में पहले से दो एसयूवी बेच रहा है और ये कंपनी की तीसरी कार होगी. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास होने वाला है.

देश की सबसे मॉडर्न ट्रेन कही जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब खाने को लेकर सवालों में है. रांची की एक महिला ने दावा किया है कि ट्रेन का खाना उनके लिए खतरनाक साबित हुआ. तस्वीरें और मेडिकल पर्ची सामने आने के बाद मामला गरमा गया है. वहीं IRCTC ने सफाई दी है कि सब कुछ ठीक था. अब सवाल यही है कि सच्चाई क्या है?










