
एक बार फिर महंगाई की मार, CNG के दामों में 2 रुपये की बढ़ोतरी
AajTak
दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में CNG के दामों में बढ़ोतरी की गई है. बता दें कि रविवार से बढ़ी हुई कीमतें लागू हो जाएंगी.
आम आदमी की जेब पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ने वाली है. बता दें कि CNG के दामों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है, जो कि रविवार से लागू होगी.
कहां कितने दाम हुए CNG के
सीएनजी के दामों में इजाफा होने के बाद अब दिल्ली एक किलो कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) 73.61 रुपये में मिलेगी. वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में एक किलो सीएनजी के लिए आपको 76.17 रुपये भुगतान करने होंगे. वहीं मुजफ्फर नगर, मेरठ और शामली में 80.84 रुपये , गुरुग्राम में 81.94 रुपये, रेवाड़ी में 84.07 रुपये, करनाल और कैथल में 82.27 रुपये, कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 85.40 और अजमेर, पाली, राजसमंद में एक किलो सीएनजी के लिए 83.88 रुपये का भुगतान करना होगा.
पेट्रोल डीजल के साथ ही CNG के दाम आसमान छू रहे हैं. बता दें कि इससे आम आदमी की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ जाएगा.
यूपी के कुछ शहरों में इस वजह से महंगी हुई थी CNG-PNG
हाल ही में उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में सीएनजी और पीएनजी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी. गैस की खरीद मूल्य में बढ़ोतरी होने के कारण राजधानी लखनऊ, उन्नाव और आगरा में सीएनजी की कीमतों में परिवर्तन का निर्णय लिया गया था. प्रवीण सिंह, एजीएम मार्केटिंग ने बताया था कि लखनऊ, उन्नाव और आगरा में CNG की कीमतों में खरीद मूल्य वृद्धि के कारण परिवर्तन करने का निर्णय किया गया है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








