
एक बंधक के बदले तीन फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई... पढ़ें- हमास-इजरायल में हुए 4 दिन के 'युद्ध विराम' की बड़ी बातें
AajTak
इजरायल और हमास के बीच हुई डील शुक्रवार से शुरू हो रही है. डील के तहत हमास 50 बंधकों को रिहा करेगा. इसके बदले में इजरायल 150 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ेगा. क्या है ये पूरी डील? इन चार दिनों में क्या होगा? जानते हैं...
इजरायल और हमास में अस्थाई सीजफायर हो गया है. चार दिन तक दोनों में जंग नहीं होगी. इस दौरान हमास 50 बंधकों को रिहा करेगा. इसके बदले में इजरायल 150 फिलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों को छोड़ेगा.
क्या है डील?
डील के तहत, चार दिन तक कोई जंग नहीं होगी. हमास 50 बंधकों को रिहा करेगा. इनमें महिलाएं और 19 साल से कम उम्र के बच्चे हैं. हमास ने 7 अक्टूबर से 240 नागरिकों को बंधक बना रखा था. इसके बदले में इजरायल 150 फिलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों को छोड़ेगा. यानी एक बंधक के बदले में तीन फिलिस्तीनी कैदी रिहा होंगे.
फिलहाल ये सीजफायर सिर्फ चार दिन के लिए ही रहेगा. हालांकि, इजरायल ने एक बयान जारी कर बताया कि इसके बाद अतिरिक्त 10 बंधकों की रिहाई पर सीजफायर एक दिन और बढ़ जाएगा.
इजरायल और हमास के बीच ये समझौता कतर की मध्यस्थता में हुआ है. कतर के विदेश राज्य मंत्री मोहम्मद अल-खुलैफी ने बताया कि सीजफायर के दौरान न तो कोई अटैक होगा, न ही मिलिट्री मूवमेंट होगा.
सीजफायर के दौरान हर दिन इजरायल सुबह 10 से शाम 4 बजे तक हवाई यातायात रोक देगा. इजरायली सेना गाजा में न तो कोई हमला करेगा और न ही किसी को गिरफ्तार करेगा.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








