
'एक-दूसरे को चप्पल से मारेंगे, गिर जाएगी कर्नाटक सरकार,' बोले BJP विधायक
AajTak
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त जीत हासिल की है और सिद्धारमैया को नया मुख्यमंत्री बनाया है. लेकिन राज्य की सियासत अभी थमी नहीं है. बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने दावा किया कि राज्य में कांग्रेस सरकार पांच साल तक नहीं चलेगी. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार जल्द ही एक-दूसरे को चप्पल से मारेंगे.
कर्नाटक में बीजेपी नेता और विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने रविवार को बड़ा दावा किया है और विवादित बयान भी दिया है. उन्होंने कहा, राज्य में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पांच साल तक नहीं चलेगी. पार्टी के अंदरखाने बहुत असंतोष है. जल्द ही ये सामने आएगा. उन्होंने आगे कहा, सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार जल्द ही झगड़े पर उतर आएंगे और एक-दूसरे को चप्पल से मारेंगे.
उन्होंने यह भी कहा कि डीके शिवकुमार 23 जून को बीजेपी नेता और पूर्व सीएम बोम्मई के घर गए थे. ये कांग्रेस नेतृत्व को ब्लैकमेल करने का एक तरीका था. वे सोनिया गांधी को संदेश देना चाहते हैं और दिखाना चाहते हैं कि उनकी बोम्मई से नजदीकियां बढ़ रही हैं. बीजेपी विधायक ने दावा किया कि वह (डीके शिवकुमार) यह कहकर हाईकमान को ब्लैकमेल करना चाहते हैं कि अगर उन्हें सीएम नहीं बनाया गया तो वह बोम्मई का साथ देंगे.
23 जून को बोम्मई के घर गए थे डीके शिवकुमार
बता दें कि कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार 23 जून को पूर्व सीएम बोम्मई के घर गए थे. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को माला पहनाई थी और हाथ मिलाया था. बुके भेंट किया था. दोनों के बीच बातचीत भी हुई थी.
'डीके को घर नहीं आने दें बोम्मई'
शिवकुमार की इस मुलाकात पर बसनगौड़ा पाटिल ने प्रतिक्रिया दी और कहा, मैंने बोम्मई से कहा है कि उन्हें अंदर ना आने दें. डीके आपसे मिलेंगे और अपने हाईकमान को सीएम बनने के लिए संदेश देना चाहेंगे. हम उनके इस प्लान में क्यों मदद करें?

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










