
'एक घंटे तक भीड़ में दबे रहे, बड़ी मुश्किल से जिंदा बचे...', यात्रियों ने बताया नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का भयानक मंजर
AajTak
दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें 14 यात्री घायल हो गए. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना रात करीब 9:55 बजे हुई, जिसके बाद आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय किया गया. राहत और बचाव कार्य के लिए 4 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 14 और 15 पर शनिवार देर रात भगदड़ मच गई. इससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें 14 यात्री घायल हो गए. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना रात करीब 9:55 बजे हुई, जिसके बाद आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय किया गया. राहत और बचाव कार्य के लिए 4 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. DFS प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि फायर ब्रिगेड और अन्य बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हालात को संभाला. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने के लिए भीड़ उमड़ी थी.
दिल्ली के संगम विहार की एक फैमिली महाकुंभ के लिए निकली थी, लेकिन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई. इस परिवार की एक महिला ने बताया कि हम एक घंटे तक भीड़ में दबे रहे, बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई.
इस घटना को लेकर दिल्ली की कार्यवाहक सीएम आतिशी ने कहा कि महाकुंभ के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ इस तरह की घटना बेहद दुखद है. लोगों की सुरक्षा की ना केंद्र सरकार को कोई फ़िक्र है और ना ही आगे यूपी सरकार को. ना प्रयागराज में कोई व्यवस्थाएं हैं और ना ही देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यातायात के कोई ठोस इंतज़ाम हैं. रेलवे विभाग से मेरा विनती है कि लोगों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाएं.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










