
एक और लव स्टोरी का रातोरात हो गया खतरनाक अंजाम... निक्की की हत्या और साहिल की साजिश की Inside story
AajTak
राजधानी दिल्ली में श्रद्धा की तरह हुए निक्की हत्याकांड के बाद हड़ंकप मच गया. हरियाणा की रहने वाली निक्की यादव जिस साहिल के साथ जिंदगी जीना चाहती थी, उसी ने शादी की बात पर निक्की की जान ले ली. दोनों की लव स्टोरी का रातोरात खतरनाक अंजाम पर पहुंच गई. जानिए निक्की की हत्या और साहिल की साजिश की कहानी.
देश की राजधानी दिल्ली में श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड जैसी एक और वारदात सामने आई है. इस बार भी एक ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड की जान ले ली और कत्ल करने के अगले ही दिन अपने घरवालों की मर्जी से दूसरी लड़की से शादी कर ली. जब वारदात के बारे में मुखबिर ने पुलिस को खबर दी, तब जाकर इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हुआ. एक ढाबे के एक फ्रिज में लाश मिली.
'हर रोज परिवार से होती थी निक्की की बातचीत'
निक्की के रिश्तेदार अरविंद का कहना है कि हर रोज परिवार से निक्की की बातचीत होती थी. आखिरी बार निक्की की बातचीत उसके पिता से गुरुवार को हुई थी. शुक्रवार को निक्की का फोन बंद था. इसके बाद जब शनिवार की सुबह भी निक्की से बात नहीं हुई तो परिजनों ने निक्की के दोस्तों को फोन किया.
अरविंद के मुताबिक, निक्की के परिजनों के साहिल के बारे में निक्की के दोस्तों से बात करने पर पता चला. जब साहिल को कॉल किया तो साहिल ने कहा कि निक्की ने अपना फोन उसके पास रख दिया है और वह घूमने गई हुई है. इसके बाद परिवार दिल्ली पहुंचा. इसी बीच क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया.
कोचिंग में मिले थे निक्की और साहिल, प्यार में बदल गई थी दोस्ती

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








