
'एक इंसान की जिंदगी दांव पर है... किसी को जेल में डालकर गायब नहीं कर सकते', इमरान खान की सेहत पर अफवाहों पर बोले शशि थरूर
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर उड़ रही अफवाहों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने चिंता जताई. थरूर ने कहा कि इस मामले पर इतनी चुप्पी चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि अधिकारी सामने आएं और सच्चाई बताएं. उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि ये बात उन्होंने एक साधारण भारतीय नागरिक के तौर पर कही, न कि विदेश नीति के मामले के रूप में.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर उड़ रही अफवाहों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने चिंता जताई है. उन्होंने इस मुद्दे पर पाकिस्तानी सरकार की चुप्पी को चिंता जनक बताया है और कहा कि आप किसी को जेल में डालकर गायब नहीं कर सकते. साथ ही उन्होंने कहा कि ये पाकिस्तान का आंतरिक मामला है, लेकिन यहां एक इंसान की जिंदगी दांव पर है.
कांग्रेस सांसद ने इमरान खान के स्वास्थ्य की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'किसी दूसरे देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करना हमारे लिए सही नहीं है, लेकिन इस पूरे मामले में जिस तरह की खामोशी है, वह निश्चित रूप से चिंता की बात है. कई लोग ये दावा कर रहे हैं कि सबसे बुरी स्थिति आ चुकी है, लेकिन पाकिस्तान सरकार और वहां के अधिकारियों की ओर से कोई बयान नहीं आया है. ये चुप्पी अच्छी नहीं है.'
ये PAK का आंतरिक मामला
उन्होंने इमरान खान के बेटे के हालिया बयान का जिक्र करते हुए कहा, 'उनके बेटे ने कहा है कि वह अपने पिता के जिंदा होने का सबूत (proof of life) चाहते हैं. अभी तक किसी ने भी ये सबूत नहीं दिया है कि उनके पिता जिंदा हैं. यह बेहद चिंताजनक है, मैं सिर्फ एक सामान्य भारतीय नागरिक के तौर पर बोल रहा हूं, ये हमारी विदेश नीति का मामला नहीं है. यह पाकिस्तान का आंतरिक मामला है, लेकिन यहां एक इंसान की जिंदगी दांव पर है.'
सच्चाई आनी चाहिए सामने
थरूर ने आगे कहा, 'क्रिकेट प्रेमी और दूसरे लोग भी जानना चाहते हैं कि उस शख्स के साथ हुआ क्या है. आप किसी को जेल में डालकर उसे गायब नहीं कर सकते, अगर कुछ हुआ है तो अधिकारियों को साफ-साफ बताना चाहिए. मेरी निजी राय में, सच्चाई सामने आनी चाहिए.'

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










