
एक आतंकी को कार से खींचा, गोलियां लगती रहीं, 3 आतंकियों को किया ढेर... कश्मीरी जांबाज मुदासिर को शौर्य चक्र
AajTak
जम्मू कश्मीर पुलिस के कॉन्स्टेबल मुदासिर अहमद शेख को असाधारण वीरता दिखाने के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है. मुदासिर अहमद शेख बारामूला में 25 मई 2022 को आतंकियों से लोहा लेते वक्त शहीद हो गए थे. इस ऑपरेशन में तीन आतंकी ढेर हुए थे. मुठभेड़ के दौरान मुदासिर अहमद ने बेजोड़ साहस दिखाया था.
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरुस्कार का ऐलान कर दिया गया है. 412 जाबाजों को सम्मानित किया गया है. 6 जांबाजों को कीर्ति चक्र, 15 को शौर्य चक्र दिया गया है. इनमें से एक नाम जम्मू कश्मीर पुलिस के कॉन्स्टेबल मुदासिर अहमद शेख का भी है. मुदासिर अहमद शेख (32 साल) आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए असाधारण वीरता प्रदर्शन के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है. मुदासिर अहमद शेख बारामूला में 25 मई 2022 को आतंकियों से लोहा लेते वक्त शहीद हो गए थे. इस ऑपरेशन में तीन आतंकी ढेर हुए थे. मुठभेड़ के दौरान मुदासिर अहमद ने बेजोड़ साहस दिखाया था और उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था. आईए जानते हैं मुदासिर अहमद की कहानी...
मुदासिर अहमद ने दिखाया था बेजोड़ साहस, तीन आतंकी हुए थे ढेर
25 मई 2022 को सुरक्षाबलों को तीन विदेशी आतंकियों के मूवमेंट की जानकारी मिली थी. इसके बाद बारामूला में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाया. आतंकियों के निशाने पर अमरनाथ यात्रा थी. मुदासिर अहमद शेख ने आतंकियों के वाहन की पहचान की. लेकिन आतंकी खतरा देखकर फायरिंग करने लगे. मुदासिर अहमद शेख अपनी जान की परवाह किए बिना आतंकियों के वाहन पर छपटे और एक आतंकी को कार से बाहर खींच लिया. इसके बाद बाकी आतंकियों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इससे मुदासिर अहमद शेख गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इसके बावजूद वे एक हाथ से आतंकी को पकड़े रहे और आतंकियों से सामने से लड़ाई की और जवाब में ताबड़तोड़ फायरिंग की.
ये भी पढ़ें: अंदर से, बाहर से और पलटी मारता हुआ फाइटर जेट राफेल, कभी देखा नहीं होगा ऐसा आसमानी Video
मुदासिर अहमद शेख काफी जख्मी हो गए थे. इसके बाद वे शहीद हो गए. लेकिन इस ऑपरेशन में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया और भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए. सुरक्षाबलों ने बड़े आतंकी हमले को नाकाम कर दिया. मुदासिर अहमद को बेजोड़ साहस , वीरता और शौर्य के लिए "शौर्य चक्र" से सम्मानित किया गया है. उन्हें मरणोप्रांत इस अवार्ड से सम्मानित किया गया. ये भी पढ़ें: Republic Day: देश की शान, वीरों का शौर्य और फाइटर जेट-मिसाइलों की ताकत... कर्तव्य पथ पर रचा गया इतिहास मुदासिर की कुर्बानी पर फक्र है- पिता
मुदासिर अहमद शेख के अंतिम संस्कार के वक्त पिता मकसूद अहमद ने कहा था, बेटे मुदासिर की कुर्बानी से वजह से हजारों आदमियों की जान बच गई. हमें पता है कि वह अब कभी वापस नहीं आएगा. हमें और हमारी बिरादरी को फक्र है कि लड़ते-लड़ते बेटे ने जान दे दी, लेकिन आतंकियों को बचने नहीं दिया. शहादत देने वाले पुलिसकर्मी के पिता के फक्र को देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें भर आई और लोगों में जोश भी भर गया. अगर आतंकी बच जाते तो बड़ी तबाही मचा सकते थे. इसलिए हमें फक्र है कि मुठभेड़ में आखिर वक्त तक लड़ते हुए जांबाज मुदासिर ने आतंकियों से लोहा लिया और दहशतगर्दों को मारते हुए वीरगति हासिल की.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






