
'एक अधिकारी के पिता का निधन हुआ, दूसरे ने बेटा खोया, लेकिन...', हलवा सेरेमनी पर राहुल के तंज पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारण का पलटवार
AajTak
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'हलवा सेरेमनी' को लेकर राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब देते हुए पूछा कि, “ये कब से फोटो इवेंट बन गया? साल 2013-14 में भी बजट से पहले हलवा बांटा गया था. क्या तब किसी ने उनसे पूछा कि उस समय इसमें कितने एससी और एसटी के लोग थे?
लोकसभा में मंगलवार को मॉनसूत्र सत्र हंगामे दार रहा. बजट पर चर्चा के दौरान जहां पहले अखिलेश यादव और अनुराग ठाकुर भिड़ गए, तो वहीं इसके ठीक बाद राहुल गांधी और अनुराग ठाकुर के बीच काफी जोरदार बहस हुई. संसद सत्र का संचालन कर रहे जगदंबिका पाल ने कई बार सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के नेताओं को टोका तो वहीं दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप का लंबा दौर चला. इसके बाद संसद में चल रही बहस एक बार फिर हलवे की ओर मुड़ गईं, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पर चर्चा के बीच जवाब देने के लिए खड़ी हुईं. उन्होंने 'हलवा सेरेमनी' को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा और उनकी टिप्पणियों पर जवाब भी दिया.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'हलवा सेरेमनी' को लेकर राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब देते हुए पूछा कि, “ये कब से फोटो इवेंट बन गया? क्या तब किसी ने उनसे पूछा कि उस समय इसमें कितने एससी और एसटी के लोग थे? यह सेरेमनी तब से चली आ रही है जब मिंटो रोड पर बजट के पेपर छपा करते थे. तब 9 दिन और 8 रातों तक बजट बनाने में शामिल लोगों को बेसमेंट में रखा जाता था. बजट तैयार शुरू होने से पहले हलवा उन्हीं कर्मचारी द्वारा तैयार किया जाता था. यह भारतीय परंपरा है.”
दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक दिन पहले बजट की 'हलवा सेरेमनी' की तस्वीर पर सवाल उठाते हुए टिप्पणी की थी, 'ये बजट का हलवा बंट रहा है. इस फोटो में मुझे कोई ओबीसी अफसर नहीं दिख रहा, कोई आदिवासी अफसर नहीं दिख रहा, कोई दलित अफसर नहीं दिख रहा.'
हलवा सेरेमनी में एससी, एसटी और ओबीसी लोगों की संख्या से जुड़े सवाल पर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री ने कहा, “अब, 5 दिन और 4 रातों तक वित्त मंत्रालय के अधिकारियों को नॉर्थ ब्लॉक में रखा जाता है. पहले इसके लिए अफसरों को 8 दिन और 9 रातों के लिए वहां रुकना पड़ता था. उन्होंने कहा कि, 'हलवा वाली बात से मुझे दुख हुआ. बजट से पहले हलवा सेरेमनी बहुत पहले से हो रही है. मिंटो रोड में जब प्रिंटिंग प्रेस थी, वहां बजट प्रिंट होता था. जब कर्मचारी बजट पेश होने तक बाहर नहीं आते थे, तब उनके लिए हलवा बनता था. नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट ये हलवा स्टाफ खुद बनाता है.
इस दौरान वित्त मंत्री ने विशेष तौर पर कहा कि, 'मैं दो लोगों का सम्मान करना चाहती हूं, जो प्रिंटिंग के स्टाफ हैं. रिटायर्ड अफसर कुलदीप शर्मा प्रेस के डिप्टी मैनेजर थे. उनके ऑफिस में रहने के दौरान पिता के निधन की खबर मिली, लेकिन वे बाहर नहीं निकले. दूसरे सुभाष हैं. उनके ऑफिस में रहने के दौरान बेटे के निधन का मैसेज आया. उन्होंने कहा कि मेरी जिम्मेदारी पहले है. मैं बाहर नहीं जाऊंगा. हलवा बनाना, ऑफिस में रहना, कर्तव्य निभाने के बाद बाहर आना... इस जिम्मेदारी भी पूरी प्रक्रिया को नीचा दिखाना सही नहीं है.'
राहुल गांधी ने क्या कहा था? कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को सदन में केंद्रीय बजट से पहले होने वाली 'हलवा सेरेमनी' की फोटो का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि 'बजट का हलवा बंट रहा है, लेकिन देश को हलवा मिल ही नहीं रहा'. राहुल गांधी का भाषण सुन सामने बैठीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हंसते हुए अपना माथा पकड़ लिया. हालांकि स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी को फोटो दिखाने की अनुमति नहीं दी थी.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








