
'एक्ट्रेस सौंदर्या की प्लेन क्रैश में मौत के जिम्मेदार हैं तेलुगु एक्टर मोहन बाबू', 22 साल बाद हुई शिकायत
AajTak
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री सौंदर्या की 17 अप्रैल 2004 को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी. इस दुर्घटना में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री YS राजशेखर रेड्डी का भी निधन हो गया था.
तेलुगु सिनेमा के फेमस एक्टर मोहन बाबू के खिलाफ 22 साल बाद एक शिकायत दर्ज की गई है, जो कन्नड़ अभिनेत्री सौंदर्या की विमान दुर्घटना में मौत से जुड़ी है. यह शिकायत एक सामाजिक कार्यकर्ता ने की है, जिन्होंने आरोप लगाया कि मोहन बाबू इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार थे. बता दें कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री सौंदर्या की 17 अप्रैल 2004 को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी. इस दुर्घटना में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री YS राजशेखर रेड्डी का भी निधन हो गया था.
जानें शिकायत में क्या कहा गया है...
खम्मम जिले के सत्यानारायणापुरम गांव के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस से इस घटना की गहरी जांच की मांग की है, ताकि यह पता चल सके कि कहीं इसमें कोई साजिश तो नहीं थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोहन बाबू ने उन्हें धमकी दी थी और पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की है.
एक्टिविस्ट ने अपने पत्र में लिखा कि मोहन बाबू ने सौंदर्या से शमशाबाद के जल्लेपल्ली में स्थित छह एकड़ के गेस्ट हाउस को बेचने के लिए कहा था, लेकिन सौंदर्या के भाई अमरनाथ ने इसे अस्वीकार कर दिया था. दुर्घटना के समय सौंदर्या कथित तौर पर गर्भवती थीं.
बता दें कि सौंदर्या को फिल्म "सूर्यवंशम" में अमिताभ बच्चन के साथ देखा गया था, जहां उन्होंने राधा सिंह का किरदार निभाया था. शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि मोहन बाबू जल्लेपल्ली के गेस्ट हाउस का इस्तेमाल कर रहे थे. उन्होंने सरकार से गेस्ट हाउस का कब्जा लेकर मोहन बाबू के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. हालांकि, विलन के रोल के लिए फेमस मोहन बाबू ने अबतक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










