
एकनाथ शिंदे ने जालना यूनिट के आदेश को किया रद्द, पार्टी ने श्रीकांत पंगारकार को दी थी ये जिम्मेदारी
AajTak
एकनाथ शिंदे ने एक पत्र जारी कर श्रीकांत पंगारकार को पार्टी की जालना यूनिट द्वारा दिए गए दायित्व के आदेश को कर दिया है. श्रीकांत ने शुक्रवार पूर्व राज्य मंत्री अर्जुन खोतकर की मौजूदगी में शुक्रवार को शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल हुए थे. पंगारकार को जालना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान का काम सौंपा गया था.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने एक पत्र जारी कर पार्टी की जालना यूनिट के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें श्रीकांत पंगारकार को जालना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के लिए प्रचार अभियान का काम सौंपा था. श्रीकांत पंगारकार पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड में आरोपी है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया है.
बताया जा रहा है कि श्रीकांत के पार्टी में शामिल होने के बाद से लगातार विरोध हो रहा था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने रविवार को एक पत्र जारी कर जालना में पार्टी द्वारा (जिला स्तर पर) जारी किए गए सभी आदेशों को अमान्य करार दिया है. एकनाथ शिंदे ने ये फैसला पार्टी में उनके शामिल होने के बाद उठ रहे विरोध को ध्यान में रखते हुए लिया है.
क्या था जालना यूनिट का आदेश
श्रीकांत पंगारकार ने पूर्व राज्य मंत्री अर्जुन खोतकर की मौजूदगी में शुक्रवार को शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल हुए थे. पंगारकार को जालना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान का काम सौंपा गया था. खोतकर ने पत्रकारों से कहा, 'पंगारकर पूर्व शिवसैनिक हैं और पार्टी में लौट आए हैं. उन्हें जालना विधानसभा चुनाव कैंपेन के प्रमुख के रूप में नामित किया गया है.' जालना सीट पर कांग्रेस के कैलाश गोरंट्याल का कब्जा है.
गौरी लंकेंश हत्याकांड में आरोपी है श्रीकांत
श्रीकांत पंगारकार पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड में आरोपी है. उन्होंने 5 सितंबर 2017 में पत्रकार गौरी लंकेश की उनके बेंगलुरु स्थित घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. महाराष्ट्र में कर्नाटक पुलिस की जांच के बाद कई लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने श्रीकांत पंगारकार को अगस्त, 2018 में गिरफ्तार किया था और उन्हें कर्नाटक हाईकोर्ट ने 4 सितंबर को जमानत पर दे दी थी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










