
एकता की मिसालः मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, भेंट किए गुलाब
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली है. शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद एरिया में मुस्लिम समाज के तमाम लोगों ने शिवभक्त कांवड़ियों पर फूल बरसाए. गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया. यह देख कांवड़िए भी खुश नजर आए.
पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत फूलों से किया. फूलों की बारिश के साथ-साथ उन्होंने सड़क से गुजर रहे कांवड़ियों को गुलाब के फूल भेंट किए. उत्तर पूर्वी दिल्ली इलाके में आज जुमे की नमाज के बाद बाग वाली मस्जिद मौजपुर रोड पर यह खूबसूरत नजारा देखने को मिला.
मुस्लिम समाज सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष व मौजपुर वार्ड की पूर्व निगम पार्षद रेशमा नदीम के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने बाग वाली मस्जिद के बाहर मौजपुर रोड पर शिव भक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की. उन्हें गुलाब के फूल भेंट कर शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर नदीम अहमद ने कहा कि हम सबसे पहले हिंदुस्तानी हैं, भाई-भाई हैं, इसके बाद हिंदू-मुस्लिम हैं.
यहां देखें वीडियो
मुस्लिम समाज के जिम्मेदार नागरिकों ने कावंड़ लेकर दिल्ली आने वाले शिव भक्तों पर न केवल पुष्प वर्षा की, बल्कि कांवड़ियों को गुलाब के फूल देकर समाज में हिंदू-मुस्लिम एकता, भाईचारे का संदेश भी दिया. मुस्लिम भाइयों के इस स्नेह भरे स्वागत से शिवभक्त भी खुश दिखाई दिए.
गाजियाबाद और दिल्ली में धीरे-धीरे कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ती जा रही है. इसको लेकर गाजियाबाद पुलिस ने अलग-अलग रूट डाइवर्ट किए हैं. दिल्ली में करीब 9 अलग-अलग रूट बनाए गए हैं. इस बीच कालिंदी कुंज से मीठापुर, मीठापुर से फरीदाबाद के बीच जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है.
दिल्ली पुलिस ने कांवड़ यात्रा के चलते ट्रैफिक के किए हैं पुख्ता इंतजाम

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









