
ऊपर से मौत... अमेरिका ने कर दिया एक और आतंकी का खात्मा... इराक में मारा गया इस्लामिक स्टेट कमांडर
AajTak
इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने ऑपरेशन की पुष्टि की. उन्होंने कहा, मारे गए ISIS नेता की पहचान अब्दुल्ला माकी मुस्लेह अल-रिफाई के रूप में हुई है, जिसे अबू खदीजा के नाम से भी जाना जाता है. एक्स पर एक बयान में अल-सुदानी ने इराकी सुरक्षा बलों और अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य अभियान की प्रशंसा की.
अमेरिका ने एक और बड़े आतंकी का खात्मा कर दिया है. इराक में इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया (ISIS) का प्रमुख ढेर हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को इस पूरे ऑपरेशन के सफल होने का ऐलान किया. ट्रंप का कहना था कि अब्दुल्ला माकी मुस्लेह अल-रिफाई उर्फ अबू खदीजा के साथ एक अन्य आतंकी भी मारा गया है. अमेरिका ने यह सैन्य हवाई ऑपरेशन इराकी और कुर्द बलों के साथ मिलकर पूरा किया है.
इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने ऑपरेशन की पुष्टि की. उन्होंने कहा, मारे गए ISIS नेता की पहचान अब्दुल्ला माकी मुस्लेह अल-रिफाई के रूप में हुई है, जिसे अबू खदीजा के नाम से भी जाना जाता है. एक्स पर एक बयान में अल-सुदानी ने इराकी सुरक्षा बलों और अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य अभियान की प्रशंसा की.
अबू खदीजा को बताया सबसे खतरनाक आतंकी
प्रधानमंत्री सुदानी ने अबू खदीजा को इराक और दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक बताया. उन्होंने कहा कि अबू खदीजा का खात्मा इराक की आतंकवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक और महत्वपूर्ण जीत है.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर यह खबर शेयर की और कहा, आज इराक में ISIS का भगोड़ा नेता मारा गया. हमारे साहसी सैनिकों ने उसका लगातार पीछा किया.
ट्रंप की पोस्ट के तुरंत बाद व्हाइट हाउस ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अबू खादीजा का खात्मा करने वाले ऑपरेशन के विजुअल दिखाए गए. ट्रंप ने कहा, इराकी सरकार और कुर्द की क्षेत्रीय सरकार के साथ समन्वय में ऑपरेशन हुआ और ISIS के एक अन्य सदस्य के साथ-साथ अबू खदीजा का जीवन समाप्त कर दिया गया. पीस थ्रू स्ट्रेंथ.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









