
'उस दिन इंदिरा गांधी की जयंती थी....,' अब असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि टीम इंडिया के वर्ल्डकप हारने का कारण
AajTak
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भारत की हार पर चल रहे राजनीतिक विवाद को एक नया मोड़ देने की कोशिश की है. उन्होंने कहा, जिस दिन भारत विश्व कप फाइनल हारा, उस दिन इंदिरा गांधी की जयंती थी. उन्होंने कहा कि मैं बीसीसीआई से कहना चाहता हूं कि अगर विश्व कप का फाइनल मैच है तो दिन जरूर देख लें.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया वर्ल्डकप का फाइनल मैच हार गई है. इसे लेकर हर कोई अपने तरीके से विश्लेषण कर रहा है. राजनीतिक एनालिसिस भी तेज हो गया है. अब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने टीम इंडिया के हारने का कारण बताया है. उन्होंने कहा, वर्ल्ड कप का फाइनल मैच इंदिरा गांधी की जयंती पर खेला गया था. सरमा तेलंगाना चुनाव में चारमीनार में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने वालों के साथ 'मिले हुए' हैं. उन्होंने कहा, हम बीसीसीआई से कहना चाहेंगे कि उसे भविष्य में यह सुनिश्चित करना चाहिए कि फाइनल मैच उस दिन आयोजित ना किया जाए, जिस दिन नेहरू-गांधी परिवार के किसी सदस्य का जन्मदिन हो. सरमा ने कहा, उस दिन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप मैच था. हम हर गेम जीत रहे थे. फाइनल हार गए. फिर मैंने देखा कि दिन क्या था? हम क्यों हार गए? हम हिंदू हैं और मैं दिन के अनुसार चलता हूं. मैंने देखा कि विश्व कप फाइनल ऐसे दिन खेला गया था, जिस दिन इंदिरा गांधी की जयंती भी थी.
'असम के सीएम ने BCCI से अपील की'
हिमंता ने कहा, विश्व कप का फाइनल इंदिरा गांधी की जयंती पर हुआ और देश हार गया. इसलिए मैं बीसीसीआई से कहना चाहता हूं कि अगर आपके पास विश्व कप का फाइनल मैच है तो हिसाब-किताब कर लें. वो दिन गांधी परिवार से जुड़ा नहीं होना चाहिए, वरना देश हार जाएगा.
'इंदिरा ने देश में इमरजेंसी लगाई थी'
उन्होंने भीड़ से इंटरनेट पर उस दिन के बारे में खोजने को कहा, जिस दिन फाइनल मैच खेला गया था और इंदिरा गांधी की जयंती थी. हिमंता ने कहा, इसलिए वो बीसीसीआई से यह सुनिश्चित करने के लिए कहते हैं कि फाइनल गांधी परिवार के किसी भी जन्मदिन पर नहीं होना चाहिए. नहीं तो परेशानी हो जायेगी. उन्होंने कहा, इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








