
उम्मीदवारों को सुरक्षित रखने के लिए TMC से अभिषेक बनर्जी, प्रशांत किशोर और डेरेक ओ ब्रायन गोवा पहुंचे
AajTak
नतीजे आने के बाद कहीं पार्टियां विधायकों को खींच न ले, इससे बचने के लिए टीएमसी ने अपने खास लोगों को गोवा भेज दिया है. गोवा चुनाव में टीएमसी कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती.
गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Elections) परिणाम 10 मार्च को घोषित होने हैं, इसी बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने कमर कस ली है. सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी ने अपने जीतने वाले उम्मीदवारों को सुरक्षित रखने के लिए और कांग्रेस से आने वाले गठबंधन के किसी भी प्रस्ताव की समीक्षा करने के लिए गोवा में अपने खास लोगों को पहले से तैनात कर दिया है.
सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और सांसद डेरेक ओ ब्रायन को गोवा भेज दिया है. ऐसा इसलिए, ताकि आने वाले दिनों में होने वाले घटनाक्रम पर पैनी नजर रखी जा सके.
गोवा से टीएमसी की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं, क्योंकि एग्जिट पोल ने संकेतों के मुताबिक, टीएमसी गठबंधन राज्य में एक-दो सीटों पर जीत हासिल कर सकता है. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल में, टीएमसी-महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) गठबंधन को 2-5 विधानसभा सीटें जीतने का अनुमान है. साथ ह, यह गोवा में तीसरे सबसे बड़े मोर्चे के रूप में उभर सकता है.
टीएमसी के एक सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया, 'अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) गोवा में किंगमेकर की भूमिका निभाने जा रही है. अभिषेक बनर्जी, प्रशांत किशोर और डेरेक ओ ब्रायन उन टीएमसी उम्मीदवारों के लिए वहां गए हैं, जो जीत सकते हैं.'
उन्होंने यह भी कहा कि टीएमसी के गोवा कैंपेन का नेतृत्व कर रहे ये सभी तीन खास लोग राज्य में सरकार गठन के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से आने वाले प्रस्ताव पर विचार और समीक्षा करेंगे.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









