
उमेश पाल हत्याकांड: लखनऊ में छापा, प्रयागराज में उतरे बुलडोजर... अतीक के गुर्गों पर ताबड़तोड़ एक्शन
AajTak
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों पर शिकंजा कसता जा रहा है. एक तरफ बुलडोजर की कार्रवाई हो रही है तो दूसरी तरफ आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. उमेश पाल हत्याकांड को लेकर पुलिस की एक टीम ने लखनऊ के महानगर इलाके में स्थित यूनिवर्सल अपार्टमेंट में पूर्व सांसद अतीक अहमद के फ्लैट पर छापा मारा.
प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों पर योगी सरकार ने सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है. हत्याकांड के मुख्य आरोपी और पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली गई है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम आज बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गई है और अवैध निर्माण को जमींदोज करने की प्रक्रिया थोड़ी देर में शुरू होने वाली है.
एक तरफ बुलडोजर की कार्रवाई हो रही है तो दूसरी तरफ आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. उमेश पाल हत्याकांड को लेकर पुलिस की एक टीम ने लखनऊ के महानगर इलाके में स्थित यूनिवर्सल अपार्टमेंट में पूर्व सांसद अतीक अहमद के फ्लैट पर छापा मारा. अतीक अहमद के फ्लैट 202 पर ताला लगा था.
वहीं प्रयागराज में वारदात के बाद शूटरों के इसी अपार्टमेंट में रुकने की बात सामने आई थी. पुलिस ने इस दौरान पार्किंग में खड़ी अतीक अहमद की लैंड क्रूजर और मर्सिडीज गाड़ियां कब्जे में ले लिया है. प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या का मुख्य आरोपी असद अहमद है जिसे एसटीएफ तलाश रही है. पुलिस असद के परिचितों और मददगारों की कुंडली खंगाल रही है.
आजतक से बातचीत में अपार्टमेंट के गार्ड विनोद ने बताया कि असद को आखिरी बार हफ्ता भर पहले यहां देखा गया था और उसके साथ रहने वाले लोग 24 तारीख की शाम से यहां से गायब है, अपार्टमेंट की आस पड़ोस के लोगों से असद और उनके किसी भी आदमी की कोई बातचीत नहीं थी. वह लोग यहां महीने में लगभग 15 दिन रहा करते थे.
उमेश पाल हत्याकांड के बाद फ्लैट में कोई नहीं आया है. यूनिवर्सलअपार्टमेंट के सोसाइटी के अध्यक्ष एपी सिंह ने कहा कि असद और उनके परिवार के लोगों का यहां किसी से कोई तालुकात नहीं थे, उनके फ्लाइट की ड्यूस भी बाकी है लेकिन यहां उनका आना-जाना कम था. उन्होंने बताया कि रविवार देर रात यूपी एसटीएफ की टीम अपार्टमेंट में पहुंची.
बताया जा रहा है कि एसटीएफ की टीम ने फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर से कुछ कागजात और सबूत लिए गए और उसके साथ ही नीचे खड़ी दो लग्जरी गाड़ियों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है. आरोपियों की तलाश में लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक छापेमारी जारी है. इसके साथ ही आरोपियों के अवैध निर्माण पर भी बुलडोजर चलना शुरू हो गया है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








