
उद्धव-राज ठाकरे 20 साल बाद एक मंच पर, महाराष्ट्र में नया सियासी समीकरण?
AajTak
महाराष्ट्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आ रहा है. लगभग 20 वर्षों के बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 5 जुलाई को मुंबई में होने वाली मराठी विजय सभा में एक साथ मंच पर दिखाई देंगे. यह सभा त्रिभाषा नीति पर विवाद के बाद आयोजित की जा रही है, हालांकि सरकार ने इस नीति पर अपना निर्णय वापस ले लिया है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.











