
'उद्धव ठाकरे को 50 बार फोन किया, बॉडीगार्ड ने धक्का मारा', शिव सेना के बागी विधायक ने बयां किया दर्द
AajTak
Maharashtra Political Crisis: शिवसेना के बागी विधायक संजय गायकवाड़ (Sanjay Gaikwad) ने अपना दर्द बयां किया. वह बोले कि उद्धव के सामने उनको सुरक्षाकर्मी ने धक्का मारा था.
शिवसेना के बागी विधायक रह-रहकर अपना दर्द बयां कर रहे हैं. अब उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) से नाराज संजय गायकवाड़ (Sanjay Gaikwad) ने आरोप लगाया है कि उनको उद्धव ठाकरे के सामने धक्के मारे गये, लेकिन तब पूर्व सीएम ने कुछ नहीं किया. संजय गायकवाड़ ने यह भी दावा किया कि उद्धव ठाकरे उनका फोन नहीं उठाते थे.
बता दें कि अब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार गिर चुकी है. बीजेपी ने शिवसेना के बागी विधायकों के साथ मिलकर सरकार बना ली है. इसमें एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया गया है. वहीं देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम बने हैं. हालांकि, महाराष्ट्र में पिछले 15 दिनों से चल रहा राजनीतिक बवाल अभी भी थमा नहीं है.
अब महाराष्ट्र के बुलढाणा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के शिवसेना के बागी विधायक संजय गायकवाड़ ने बताया कि वे अपने पुत्र की शादी की तारीख निश्चित करने के लिए उद्धव ठाकरे से मिलने गए थे, लेकिन उद्धव के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें धक्के मारकर पीछे कर दिया था.
विधायक ने आगे कहा, 'उद्धव ठाकरे यह सब देखते रहे लेकिन सुरक्षा कर्मियों से यह नहीं कहा कि रुको वह मेरा शिवसैनिक विधायक है.'
आगे विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा कि उनकी कार को भी जलाने की कोशिश की गई थी. इस बारे में उद्धव ठाकरे से बात करने के लिए उन्होंने 4 से 5 घण्टों तक 50 बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला था.
बता दें कि विधायक एकनाथ शिंदे शिवसेना के करीब 38 विधायकों के साथ बागी हो गये थे. ये लोग पहले महाराष्ट्र से सूरत गये, फिर वहां से असम के गुवाहाटी चले गये, वहीं ये तय हुआ कि बागी विधायक बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे. फिर महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट से पहले ही उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद एकनाथ शिंदे ने सीएम पद की शपथ ली थी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









