
उद्धव के करीबियों से शिंदे ने बढ़ाईं नजदीकियां! गणेश दर्शन के लिए पहुंच रहे CM
AajTak
सीएम शिंदे सबसे पहले उद्धव के चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के आवास 'शिव तीर्थ' पहुंचे और भगवान गणेश के दर्शन किए. गुरुवार को यहां दोनों की मुलाकात हुई. दर्शन के बाद शिंदे ने स्पष्ट किया कि उनके बीच को राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है. यह सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद एकनाथ शिंदे अब नए मिशन मोड पर देखे जा रहे हैं. शिंदे हाल ही में शिवसेना की कमान पूरी तरह से अपने हाथ में लेने की कोशिशों में लगे हुए हैं. इस बीच, खुद की मजबूती के लिए अन्य दलों के नेताओं से भी मुलाकात कर रहे हैं. गणेश उत्सव के बीच एक दिन पहले शिंदे को उद्धव ठाकरे के करीबियों से मेलमिलाप बढ़ाते देखा जा रहा है.
गुरुवार शाम को सीएम शिंदे सबसे पहले उद्धव के चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के आवास 'शिव तीर्थ' पहुंचे और भगवान गणेश के दर्शन किए. यहां दोनों की मुलाकात हुई. दर्शन के बाद शिंदे ने स्पष्ट किया कि उनकी राजनीतिक कोई चर्चा नहीं हुई है. यह सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात है. सर्जरी के बाद राज ठाकरे से मिलना हुआ है. उनकी कुशलक्षेम जानी है. हालांकि, इस मुलाकात में एक बार फिर पुरानी यादें लंबे समय के बाद ताजा हो गईं. शिंदे और राज की मुलाकात ने राज्य में नए राजनीतिक समीकरणों की संभावना का संकेत दिया है.
सीएम शिंदे ने उसके बाद मिलिंद नार्वेकर से भी मुलाकात की. मिलिंद उद्धव और शिवसेना के दिग्गज नेता मनोहर जोशी के करीबी सहयोगी हैं. वह एक महीने के भीतर दो बार उद्धव के दोनों करीबी विश्वासपात्रों से मुलाकात कर चुके हैं. यही वजह है कि इन मुलाकातों को सियासी तौर पर भी जोड़े जाने लगा है. पिछले महीने की शुरुआत में मिलिंद की मां का निधन हो गया था. तब सीएम शिंदे मिलिंद नार्वेकर के आवास पहुंचे थे और उनकी मां को श्रद्धांजलि दी थी.
बता दें कि जब शिंदे गुट ने बगावत की और सबसे पहले गुजरात के सूरत पहुंचे थे तब उद्धव ने मिलिंद नार्वेकर को अपना दूत बनाकर नाराजगी को दूर करने की जिम्मेदारी सौंपी थी. तब मिलिंद और शिंदे के बीच थोड़ी देर बातचीत हुई थी, लेकिन शिंदे गुट वापस लौटने के मूड में नहीं था.
सीएम शिंदे गुरुवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी के आवास पर पहुंचे और भगवान गणेश के दर्शन किए. इस मौके पर विधायक सदा सरवणकर मौजूद रहे. शिंदे और जोशी के बीच बातचीत भी हुई.
तब उद्धव ने मिलिंद को बगावत थामने की थी जिम्मेदारी

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.








