
उदित नारायण ने खींची कुमार सानू की टांग, बोले- कितनी आईं, चली गईं, अभी भी बाकी है
AajTak
इसका कारण ये है कि कुमार सानू ने फेमस गाने 'धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना' को गाया था. ऐसे में कपिल बैलगाड़ी से धीरे-धीरे ही उनके जीवन में जाएंगे. इस बात पर उदित नारायण अपने आप को नहीं रोक पाए और उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, 'धीरे-धीरे से इसकी जिंदगी में कितनी आईं, चली गईं, अब भी बाकी हैं. अभी तक इसका दिल भरा नहीं है.'
टीवी के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में रविवार को सिंगर उदित नारायण, कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल ने शिरकत की थी. इस एपिसोड में कॉमेडियंस ने तो मस्ती की ही, साथ ही सिंगर्स आपस में भी एक दूसरे की टांग खींचते नजर आए. शो के एक सेगमेंट में कृष्णा अभिषेक ने होस्ट कपिल शर्मा से कहा कि वह जब भी कुमार सानू से मिलने जाएं, बैलगाड़ी से जाया करें.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











