
उदयपुर में IT मैनेजर से चलती कार में गैंगरेप, कंपनी के CEO सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
उदयपुर में कॉर्पोरेट जगत को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है. एक प्राइवेट IT कंपनी की महिला मैनेजर ने अपनी ही कंपनी के CEO और महिला एग्जीक्यूटिव हेड के पति पर गैंगरेप का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता को बर्थडे पार्टी के बाद घर छोड़ने के बहाने कार में ले जाया गया और नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया गया.
राजस्थान के उदयपुर में एक आईटी कंपनी की मैनेजर के साथ चलती कार में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि पीड़िता को एक बर्थडे पार्टी के बाद सुरक्षित घर छोड़ने का झांसा देकर कार में बैठाया गया. रास्ते में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ गैंगरेप किया गया. इस मामले में पुलिस ने कंपनी के CEO और एक महिला एग्जीक्यूटिव हेड समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है.
पुलिस के मुताबिक, यह घटना पिछले शनिवार की है. पीड़िता उदयपुर में ही एक निजी आईटी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है. शनिवार रात कंपनी से जुड़ी एक बर्थडे पार्टी आयोजित की गई थी. पार्टी खत्म होने के बाद जब सभी मेहमान धीरे-धीरे चले गए, तो पीड़िता वहां अकेली रह गई. इसी दौरान कंपनी की महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने पीड़िता को अपनी कार से उसके घर सुरक्षित छोड़ने का प्रस्ताव दिया.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि कार में महिला एग्जीक्यूटिव हेड के साथ उसका पति और कंपनी का CEO भी मौजूद थे. घर जाने के रास्ते में आरोपियों ने एक दुकान से सिगरेट जैसी कोई चीज खरीदी और पीड़िता को पीने के लिए दी. आरोप है कि उसे पीने के कुछ ही देर बाद वो बेसुध हो गई. उस हालत में ही उसके साथ दोनों आरोपियों ने गैंगरेप किया. उसके अगली सुबह घटना का एहसास हुआ.
अगली सुबह हुआ हकीकत का अहसास
शिकायत में बताया गया है कि अगली सुबह जब पीड़िता को होश आया और स्थिति की गंभीरता का पता चला, तो वह दंग रह गई. खुद को संभालते हुए उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया. पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. इसके बाद आरोपियों को पकड़ लिया.
महिला अफसर को सौंपी गई जांच

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






