
उदयपुर: नूपुर शर्मा के समर्थन में 8 साल के बेटे ने किया था सोशल मीडिया पर पोस्ट, दिनदहाड़े हुई पिता की हत्या
AajTak
राजस्थान के उदयपुर में एक आठ साल के बच्चे ने नूपुर शर्मा के समर्थन में मोबाइल लेकर ट्वीट कर दिया. इसके बाद गुस्साए कुछ लोगों ने उसके पिता की दिनदहाड़े धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सीएम गहलोत ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है.
राजस्थान के उदयपुर शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र के मालदास स्ट्रीट में तीन लोगों ने एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी. वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. वारदात की सूचना मिलने के बाद धानमंडी और घंटाघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया.
जानकारी के अनुसार, मृतक कन्हैयालाल के आठ साल के बेटे ने उसके मोबाइल से नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी. इसके बाद कुछ लोग नाराज हो गए और तीन आरोपियों ने युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना के बाद हिंदू संगठन में आक्रोश है.
घटना को लेकर सीएम गहलोत ने की शांति की अपील
वहीं इस घटना को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या की भर्त्सना करता हूं. इस घटना में शामिल सभी अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अपराध की पूरी तह तक जाएगी. मैं सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं. ऐसे जघन्य अपराध में लिप्त हर व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









