
'उदयपुर की घटना के लिए नूपुर शर्मा की बयानबाजी जिम्मेदार...', SC की टिप्पणी की 10 बड़ी बातें
AajTak
नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) की अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा पर तल्ख टिप्पणियां कीं. यह तक कहा गया कि उदयपुर की घटना के लिए नूपुर शर्मा का बयान जिम्मेदार था.
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर चर्चा में आई निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) पर सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणियां की हैं. नूपुर की अर्जी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया कि नूपुर शर्मा को टीवी पर जाकर देश से माफी मांगनी चाहिए थी. इतना ही नहीं, कोर्ट ने यह सवाल तक खड़ा कर दिया कि नूपुर शर्मा को खतरा है या वह सुरक्षा के लिए खतरा बन गई हैं? आगे कहा गया कि उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या के लिए ऐसी बयानबाजी ही जिम्मेदार है.
नूपुर शर्मा ने टीवी चैनल की एक डीबेट में पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी. इसके बाद देशभर में उनका विरोध हुआ. लोग सड़कों पर आए और कई जगह हिंसा भी हुई. इस टिप्पणी की गूंज विदेश में भी सुनाई दी थी और मुस्लिम देशों ने इसकी निंदा की थी. बाद में बीजेपी ने सख्त रुख दिखाते हुए नूपुर शर्मा को बीजेपी से निलंबित कर दिया था.
नूपुर शर्मा के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में शिकायत दर्ज करवाई गई थी. अब इनके खिलाफ नूपुर शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिकाओं को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग के साथ-साथ नूपुर ने कहा था कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर दिखाया सख्त रुख
- SC ने नूपुर शर्मा को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए. SC ने कहा कि उन्होंने और उनके बयान ने पूरे देश में आग लगा दी है. SC ने कहा कि टीवी चैनल और नुपुर शर्मा को ऐसे मामले से जुड़े किसी भी एजेंडे को बढ़ावा नहीं देना चाहिए, जो न्यायालय में विचाराधीन है.
- नूपुर शर्मा की ओर से सीनियर एडवोकेट मनिंदर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्होंने टिप्पणी के लिए माफी मांगी और टिप्पणियों को वापस ले लिया है. इसपर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नूपुर शर्मा को टीवी पर जाकर देश से माफी मांगनी चाहिए थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नूपुर शर्मा को माफी मांगने में और बयान वापस लेने में बहुत देर हो चुकी थी.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







