
उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर विस्फोट की आवाज से दहशत, PM मोदी ने 13 दिन पहले किया था उद्घाटन
AajTak
उदयपुर-अहमदाबाद रेल लाइन पर रात में विस्फोट की आवाज से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक विस्फोट की आवाज ओडा पुल से आई थी. इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो नया ट्रैक क्षतिग्रस्त मिला. यह रेल लाइन 31 अक्टूबर से ही शुरू हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रैक का उद्घाटन किया था.
उदयपुर-अहमदाबाद रेल लाइन पर रात में विस्फोट की आवाज से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक विस्फोट की आवाज ओडा पुल से आई थी. इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो नया ट्रैक क्षतिग्रस्त मिला. लोगों ने इसकी सूचना तुरंत रेलवे को दी. लोगों की सजगता की वजह से बड़ा हादसा टल गया.
दरअसल, यह रेल लाइन 31 अक्टूबर से ही शुरू हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रैक का उद्घाटन किया था. वहीं रविवार की सुबह जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा केवड़ा की नाल स्थित ओढ़ा रेलवे पुल का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली.
इस घटना के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ओडा रेलवे पुल पर रेल पटरियों को नुकसान पहुंचाने की घटना चिंताजनक है. पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौक पर हैं. डीजी पुलिस को घटना की तह तक जाने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा कि रेलवे को पुल के पुनर्संचालन में पूरी तरह से सहयोग किया जाएगा. इस मार्ग के रेल यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है.
(रिपोर्ट- धीरज)

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








