
उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड! दिल्ली समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें देश के मौसम पर IMD का अपडेट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, मैदानी और पहाड़ी इलाकों में 8 दिसंबर को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो सकता है, जिससे देश के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने की संभावना है.
देश के मैदानी राज्यों में अभी तक कड़ाके की ठंड देखने को नहीं मिली है. वहीं, आने वाले दिनों में उत्तर भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. दरअसल, आईएमडी की मानें तो मैदानी और पहाड़ी इलाकों में 8 दिसंबर को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो सकता है, जिससे देश के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने की संभावना है.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में इन दिनों आसमान साफ है और ठंड बढ़ने लगी है. हालांकि, सुबह के समय कोहरा बना हुआ है. वहीं, दिल्ली में पहाड़ी क्षेत्रों से ठंडी हवाएं आने लगी हैं, जिससे देश की राजधानी में कंपकंपी वाली सर्दी बढ़ सकती है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 8 दिसंबर को दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. देश के मौसम का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और दक्षिण कोंकण व गोवा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. इसके अलावा विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है. पंजाब और हरियाणा में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है. दिल्ली और एनसीआर की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मध्यम श्रेणी में बना रहेगा.
देश की मौसमी गतिविधियां मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के पास बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसके साथ जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है. वहीं, दक्षिण असम में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. इसके अलावा एक नया पश्चिमी विक्षोभ 7 दिसंबर की रात को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पहुंचेगा और 8 दिसंबर से उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा. उत्तर-पश्चिम भारत में 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर जेट स्ट्रीम हवाएं 135 नॉट्स की गति से चल रही हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










