
उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का सितम, राजधानी, दुरंतो, तेजस जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी घंटों लेट, देखें लिस्ट
AajTak
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और गंभीर वायु प्रदूषण ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है. कम विजिबिलिटी के चलते सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है.
दिल्ली-एनसीआर में ठंड और घने कोहरे का सितम जारी है. वायु प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार सुबह 7 बजे दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. आनंद विहार (410), जहांगीरपुरी (417), रोहिणी (409), नरेला (413) और विवेक विहार (424) जैसे इलाकों में हालात बेहद खराब बने हुए हैं.
अशोक विहार (392), बवाना (404), बुराड़ी (347), चांदनी चौक (382), द्वारका (362), आईटीओ (379), मंदिर मार्ग (270), मुंडका (375), ओखला (375), पटपड़गंज (375), पंजाबी बाग (361), आर.के. पुरम (363), सोनिया विहार (370) और वजीरपुर (397) इलाकों में भी वायु प्रदूषण का प्रकोप रहा. एक तरफ जहरीली हवा से लोगों का दम घुट रहा है, तो दूसरी ओर उत्तर भारतीय राज्यों में घने कोहरे ने सड़क और रेल यातायात पर ब्रेक लगा दिया है.
सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन
विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण शनिवार सुबह राजधानी दिल्ली में सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए, जबकि रेलवे परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. राजधानी एक्सप्रेस, दुरंतो और तेजस जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी कई-कई घंटे की देरी से चल रही हैं. कोहरे के चलते शनिवार को भी दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) से गुजरने वाली दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें लेट रहीं. नई दिल्ली-सियालदह राजधानी और नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी 12-12 घंटे देरी से चलीं, जबकि कई अन्य ट्रेनें 4 से 11 घंटे तक लेट रहीं.
रेलवे स्टेशनों पर कड़ाके की ठंड में यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है और ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के लिए समय पर गंतव्य तक पहुंचना चुनौती बन गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कोहरा और ठंड से राहत की उम्मीद कम है, ऐसे में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली देर से चल रही ट्रेनों की लिस्ट:

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






