
उत्तर भारत में गर्मी की एंट्री... 30 डिग्री क्रॉस करेगा तापमान! दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, देशभर में बदल रहा मौसम
AajTak
देश के कई हिस्सों में मौसम बदल रहा है. दक्षिण भारत में बारिश का असर देखने को मिल रहा है तो वहीं उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने लगी है. आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 30 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना जताई गई है.
देशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. एक तरफ दक्षिण भारत में भारी बारिश के का अलर्ट जारी किया गया है, तो दूसरी ओर उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी का असर दिखने लगा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर आज दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में देखने को मिल सकता है.
केरल के कई जिलों में बीते घंटों के दौरान अच्छी-खासी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक एर्नाकुलम, कोट्टायम और अलाप्पुझा जिलों में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है. एर्नाकुलम के कुछ इलाकों में 70 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई.
यह भी पढ़ें: बारिश पर ब्रेक! अब बढ़ेगा पारा... दिल्ली समेत इन राज्यों में दिखेगा गर्मी का असर, 30 डिग्री से ऊपर पहुंचेगा तापमान
30 डिग्री के पार जा सकता है पारा उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान के बढ़ने की संभावना जताई गई है. अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. फरवरी के अंत तक कई इलाकों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, इससे गर्मी का असर देखने को मिल सकता है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं. आज अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से अधिक है.
वहीं, सोमवार, 23 फरवरी 2026 को अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री और न्यूनतम 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिल सकती है, लेकिन आसमान ज्यादातर साफ रहेगा.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









