
उत्तराखंड विधानसभा में भर्तियों में गड़बड़ी का क्या है मामला? जिस पर घिरी है धामी सरकार
AajTak
उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की सरकार घिरती नजर आ रही है. पूर्व स्पीकर प्रेम चंद अग्रवाल पर विधानसभा में नियुक्तियों में पक्षपात करने का आरोप लगा है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा स्पीकर ऋति खंडूरी को चिट्ठी लिखकर नियुक्तियों में अनियमितता के आरोपों की जांच कराने की मांग की है.
उत्तराखंड में इन दिनों घोटाले सामने आ रहे हैं. पहले UKSSSC पेपर लीक, फिर SI भर्ती का घोटाला और अब विधानसभा में नियुक्तियों को लेकर बवाल.
विधानसभा में नियुक्तियों का आरोप तो पूर्व स्पीकर प्रेम चंद अग्रवाल पर लगा है. इसे लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूरी को चिट्ठी लिख नियुक्तियों की जांच कराने की मांग की है. उन्होंने नियुक्तियों में हुई अनियमितताओं की हाई लेवल जांच कराने की मांग की है.
विधानसभा में नियुक्तियों का मामला क्या?
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल पर नियुक्तियों में पक्षपात करने का आरोप लगा है. प्रेम चंद अग्रवाल 2017 से 2022 तक विधानसभा अध्यक्ष थे. 2017 से 2022 तक राज्य में बीजेपी की ही सरकार थी.
आरोप है कि विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए अग्रवाल ने बैकडोर से भर्तियां कीं. उन पर राजनेताओं के रिश्तेदारों और करीबीयों को विधानसभा में नियुक्त करने का आरोप लगा है.
सीएम ने की जांच की मांग

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.








