
उत्तराखंड में 'बुलडोजर एक्शन' पर हंगामा, छत पर चढ़े बुजुर्ग को JCB से उतारा, 111 अवैध घर किए जाएंगे ध्वस्त
AajTak
उत्तराखंड के विकासनगर में शक्ति नहर के किनारे बसे 6 गांवों में 111 अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त करने के लिए प्रशासन की टीम बुलडोजर और भारी पुलिस बल लेकर मैदान में उतरी.
उत्तराखंड के विकासनगर में शक्ति नहर किनारे बसे 6 गांवों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) की जमीन पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए प्रशासन भारी पुलिस बल और बुलडोजर लेकर मैदान में उतर आया.
ढालीपुर गांव से शुरू हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान कई बुलडोजर एक साथ गरजने लगे. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन, जल विद्युत निगम, राजस्व और अन्य विभागों की संयुक्त टीम सुबह से ही मौके पर पहुंच गई थी.
जैसे ही पहला बुलडोजर अवैध निर्माण पर चला, पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोग रोते-बिलखते सामान समेटने लगे. माहौल उस वक्त और तनावपूर्ण हो गया, जब बुलडोजर मुस्लिम बाहुल्य गांव ढकरानी पहुंचा. वहां ग्रामीणों की भीड़ ने बुलडोजर को घेर लिया, जिससे ताबड़तोड़ गरजने वाला बुलडोजर भीड़ के आगे थम गया.
करीब घंटे भर बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और किसी तरह ध्वस्तीकरण कार्रवाई फिर शुरू की गई. इस दौरान एक बुजुर्ग अपने ध्वस्त हो रहे मकान की छत पर चढ़ गए. उन्हें पुलिस जवानों ने जेसीबी मशीन की सहायता से नीचे उतारा. देखें Video:-
इसके बाद बुलडोजर कार्रवाई दोगुनी तेजी से फिर शुरू हो गई. विरोध को देखते हुए पुलिस बल की अगुवाई कर रहे एसपी देहात पंकज गैरोला ने बताया कि कई थानों की पुलिस, महिला पुलिस, पीएसी और जल पुलिस तैनात की गई है. कार्रवाई में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ध्वस्तीकरण कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे SDM विनोद कुमार ने बताया कि नहर किनारे 6 गांवों में UJVNL की भूमि पर कुल 111 अवैध अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं. भारी पुलिस बल और राजस्व विभाग की मौजूदगी में यह कार्रवाई जारी रहेगी. बुलडोजर घेरने और विरोध को SDM ने सामान्य बताया.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









