
उडुपी कॉलेज की तीनों छात्राओं को जमानत, BJP नेता की गिरफ्तारी... 'वॉशरूम केस' में अब तक क्या हुआ?
AajTak
उडुपी के प्राइवेट पैरामेडिकल कॉलेज के वॉशरूम से लड़कियों के वीडियो वायरल हुए थे. इस मामले में तीन लड़कियों को सस्पेंड कर दिया गया था. ये घटना 18 जुलाई को हुई और मामले में 25 जुलाई को FIR दर्ज की गई थी. इस वॉशरूम कांड को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आ गए हैं.
कर्नाटक के उडुपी में सामने आया वॉशरूम केस धीरे-धीरे हाईप्रोफाइल बनता जा रहा है. इस मामले की गूंज राज्य के मुख्यमंत्री तक पहुंची है तो वहीं, इस पर टिप्पणी करने के बाद एक बीजेपी नेता की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. इस केस की शुरुआत कुछ यूं हुई कि उडुपी के प्राइवेट पैरामेडिकल कॉलेज के वॉशरूम से लड़कियों के वीडियो वायरल हुए थे. इस मामले में तीन लड़कियों को सस्पेंड कर दिया गया था. इन पर आरोप है कि इन्होंने वॉशरूम में छिपकर बाकी लड़कियों के वीडियो बनाकर उन्हें वायरल किया है. घटना 18 जुलाई को हुई और 20 जुलाई को छात्राओं पर कार्रवाई की गई.
ताजा खबर ये है कि तीनों आरोपी छात्राओं को आज जमानत मिल गई है. मामला आने, कार्रवाई होने और इस मामले में पुलिस की ओर से केस दर्ज किए जाने के बाद क्या-क्या हुआ है, सारी बातों पर डालते हैं एक नजर.
छात्राओं को मिली जमानत
जानकारी के मुताबिक, उडुपी की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने शुक्रवार को कॉलेज के शौचालय में एक अन्य छात्रा का वीडियो बनाने की आरोपी तीन छात्राओं को सशर्त जमानत दे दी है. मालपे पुलिस ने 25 जुलाई को तीनों छात्राओं और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया था. शुक्रवार को छात्राओं ने अपर सिविल जज एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायाधीश श्याम प्रकाश की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था.
18 जुलाई को हुई थी घटना
ये घटना 18 जुलाई को हुई और मामले में 25 जुलाई को FIR दर्ज की गई थी. पुलिस सूत्रों ने बताया था कि उडुपी में एक पैरामेडिकल कॉलेज की तीन छात्राओं के खिलाफ कॉलेज के वॉशरूम में अपनी साथी छात्रा के वीडियो की कथित रिकॉर्डिंग को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. एफआईआर उडुपी के मालपे पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी. FIR में तीन छात्राओं शबनाज, अल्फिया और अलीमा का नाम शामिल है. एफआईआर में कॉलेज प्रशासन का भी नाम था. मामले को आईटी अधिनियम की धारा 509, 204, 175, 34 और 66 (ई) के तहत दर्ज किया गया था.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










