
उज्जैन: वैक्सीन के लिए स्लॉट बुकिंग में उलझे आम लोग, BJP सांसद ने कराया VIP वैक्सीनेशन, शुरू हुआ विवाद
AajTak
कोरोना महामारी के इस समय में जहां लोग वैक्सीन लेने के लिए स्लॉट बुकिंग में उलझे हुए हैं. 18+ वालों को तो स्लॉट ही नहीं मिल पा रहा है, तो वहीं 45 से ज्यादा उम्र वाले दूसरी डोज लेने के लिए परेशान हैं, ऐसे में बीजेपी सासंद द्वारा कराए गए वीआईपी वैक्सीनेशन पर विवाद शुरू हो गया है.
मध्य प्रदेश के उज्जैन से बीजेपी सांसद द्वारा अपने कार्यालय में स्पेशल टीम को बुलाकर सभी कर्मचारियों का कोरोना वैक्सीनेशन कराया गया. इस वैक्सीनेशन के दौरान की तस्वीरें यहां के कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर डाल दीं, जिनसे विवाद शुरू हो गया. विवाद इसलिए भी है, कि जहां इस समय में लोग वैक्सीन के लिए परेशान हैं, तो वहीं सांसद ने वीआईपी कल्चर का प्रदर्शन किया है. उज्जैन जिले में वैक्सीनेशन के लिए 18 से 44 आयु वर्ग के लोग परेशान हैं, तो वहीं 45+ को भी दूसरा डोज नहीं मिल पा रहा है, ऐसे में उज्जैन आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने अपने स्टाफ को सेठी नगर स्थित कार्यालय पर वैक्सीन लगवाई. बीजेपी सांसद के कार्यालय पर करीब 14 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ, जिसकी तस्वीरें यहां के स्टाफ ने खुद ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. ये तस्वीरें वायरल होते ही विवाद खड़ा हो गया है. युवाओं द्वारा जहां वीआईपी कल्चर को लेकर बीजेपी सांसद की जमकर आलोचना की जा रही है, तो वहीं कांग्रेस ने भी इस मामले में तंज कसना शुरू कर दिए हैं.
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








