
ईरान-US में शुरू होगी जंग या खामेनेई को मिलेगा और मौका? ट्रंप ने बताया आगे का प्लान
AajTak
ओमान में हुई अमेरिका-ईरान परमाणु बातचीत का पहला दौर बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया. इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए, लेकिन अगले हफ्ते फिर वार्ता का ऐलान किया. ईरान ने बातचीत को सकारात्मक शुरुआत बताया और कहा कि चर्चा सिर्फ परमाणु मुद्दे तक सीमित रही, जबकि क्षेत्रीय देशों ने इस प्रक्रिया का स्वागत किया.
अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते को लेकर पहले दौर की बातचीत बेनतीजा रही है. ओमान के मस्कत में हुई इस बैठक में कई पहलुओं पर चर्चा की गई, जिसमें फोकस परमाणु समझौते पर ही रहा. बातचीत किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचने के बाद नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए. इसके बाद उन्होंने यह ऐलान भी किया कि उनकी टीम अगले हफ्ते ईरानी नेताओं के साथ फिर बैठक करेगी.
ट्रंप ने कहा, "ईरान डील करना चाहता है. हम उसे कुछ समय दे रहे हैं. हम अगले हफ्ते फिर बैठेंगे, लेकिन ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे." इससे पहले उन्होंने ईरान को निशाने पर लेते हुए उन देशों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, जो ईरान से सामान या सेवाओं का आयात कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर भी साइन किया. उनका कहना है कि यह कदम अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए उठाया गया है.
यह भी पढ़ें: ओमान में वार्ता के बाद अमेरिका ने लगाए नए प्रतिबंध, ईरान बोला- भरोसे की कमी बड़ी चुनौती
US के साथ बातचीत करने के बाद क्या बोला ईरान?
ओमान में हुई बातचीत को लेकर ईरान की तरफ से कहा गया कि परमाणु समझौते पर चर्चा एक सकारात्मक शुरुआत है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि बैठक में केवल परमाणु मुद्दे पर ही चर्चा हुई और अमेरिका के साथ किसी अन्य विषय को शामिल नहीं किया गया.
अमेरिका-इजरायल की ईरान से क्या है मांग?

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.











