
'ईरान 24 घंटे में इजरायल को खत्म कर देगा...', Ex आईपीएल क्रिकेटर कामरान खान का बड़ा दावा
AajTak
अमेरिका और इजरायल के हमलों के चलते ईरान में हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं. वहीं इजरायल में भी काफी बर्बादी हुई है. ईरान vs इजरायल-यूएस वॉर के बीच पूर्व आईपीएल क्रिकेटर कामरान खान का एक बयान सुर्खियां बटोर रहा है.
ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष दोनों देशों की सीमाओं से आगे बढ़ चुका है. ईरान ने इजरायल और उन खाड़ी देशों पर भी हमले किए हैं, जहां संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के सैन्य ठिकाने मौजूद हैं. शनिवार तड़के इजरायल की ओर कई मिसाइलें जाते हुए देखी गईं, जिसके बाद इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया गया और कई मिसाइलों को हवा में ही रोकने की कोशिश की गई. इसके जवाब में इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान में बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए नए हवाई हमले किए.
पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच पूर्व क्रिकेटर कामरान खान का बयान चर्चा में आ गया है. ईरान और इजरायल के बीच टकराव के बीच 34 वर्षीय कामरान ने दावा किया है कि अगर अन्य देश इस संघर्ष में हस्तक्षेप न करें, तो ईरान महज 24 घंटे में ईरान को हरा सकता है. कामरान का मानना है कि दोनों देशों को आमने-सामने लड़ने दिया जाए, तो नतीजा ईरान के पक्ष में होगा.
कामरान खान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, 'मैं बहुत जिम्मेदारी से ये बात बोल रहा है. अमेरिका, सऊदी अरब, बहरीन कतर, ओमान, कतर... ये सारे कंट्रीज साइड हो जाएं. ईरान और इजरायल में जंग होने दें. 24 घंटे में इजरायल को ईरान नक्शे से खत्म कर देगा.'
कामरान खान ने आगे कहा, 'ईरान बहुत पावरफुल है और उनके अंदर जिगर है. ईरान की जनता सड़कों पर है. वहीं इजरायल के लोग बंकर में छिपे हुए हैं. 24 घंटे के लिए छोड़ दें इन दोनों को, आपस में निपटने दें. 24 घंटे में ईरान इजरायल पर कब्जा कर लेगा.'
कामरान खान ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हुए सुर्खियां बटोरी थीं. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कामरान ने आगे चलकर पुणे वॉरियर्स इंडिया (PWI) के लिए भी आईपीएल में एक मुकाबला खेला. एक समय कामरान को भारत के उभरते तेज गेंदबाजों में गिना जाता था, लेकिन वो इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाए. कामरान ने 9 आईपीएल मैचों में 24.88 की औसत से 9 विकेट झटके. कामरान ने उत्तर प्रदेश के लिए सिर्फ 2 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले, जिसमें उनके नाम पर 28.60 के एवरेज से 5 विकेट दर्ज हैं.
लेबनान पर भी इजरायल का अटैक इजरायल ने पड़ोसी देश लेबनान में भी कई हमले किए हैं. इजरायल का कहना है कि इन हमलों का निशाना ईरान और हिजबुल्लाह से जुड़े ठिकाने थे. इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरुत के दक्षिणी इलाकों पर भी बमबारी तेज कर दी है, जिससे बड़े पैमाने पर लोगों का पलायन शुरू हो गया है. नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल के अनुसार हाल के दिनों में लेबनान में करीब 3 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं. वहीं लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इजरायली हमलों में 123 लोगों की मौत हो चुकी है और 683 लोग घायल हुए हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










