
ईरान जंग के बीच भारत ने कनाडा से की ऐसी डील, जल-भुन गया पाकिस्तान!
AajTak
पाकिस्तान भारत और कनाडा के बीच यूरेनियम सप्लाई समझौते पर जल-भुन गया है. पाकिस्तान का कहना है यह नागरिक परमाणु सहयोग में भारत को दी गई विशेष छूट है. पाकिस्तान का कहना है कि यह डील दक्षिण एशिया के रणनीतिक संतुलन को प्रभावित कर सकती है.
पड़ोसी ईरान में चल रही जंग के बीच पाकिस्तान की चिंता बढ़ती जा रही है. हाल ही में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया था कि इजरायल भारत के साथ मिलकर एक प्लान पर काम कर रहा है जिसमें वो पाकिस्तान को कठपुतली देश बनाना चाहते हैं. अब कनाडा के साथ भारत के एक समझौते पर पाकिस्तान की नींद उड़ गई है. दरअसल, भारत ने कनाडा के साथ यूरेनियम सप्लाई को लेकर एक समझौता किया है जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान ने कहा है कि परमाणु सहयोग के क्षेत्र में भारत को खास छूट दी जा रही है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय (FO) ने गुरुवार को कहा कि भारत और कनाडा के बीच यूरेनियम की सप्लाई को लेकर हुआ समझौता 'नागरिक परमाणु सहयोग के क्षेत्र में किसी एक देश को दी गई एक और विशेष छूट' का उदाहरण है.
सोमवार को भारत और कनाडा के बीच कई समझौते हुए, जिनमें क्रिटिकल मिनरल्स में सहयोग और परमाणु ऊर्जा के लिए यूरेनियम सप्लाई का एक ऐतिहासिक समझौता भी शामिल है.
इस समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में हमने दीर्घकालिक यूरेनियम सप्लाई के लिए एक ऐतिहासिक समझौता किया है.' उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर और एडवांस रिएक्टर तकनीकों पर भी साथ मिलकर काम करेंगे.
भारत-कनाडा डील से परेशान हुआ पाकिस्तान
इस मुद्दे पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा, 'भारत और कनाडा के बीच हुए दीर्घकालिक यूरेनियम सप्लाई डील, स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर और एडवांस रिएक्टर तकनीकों में संभावित सहयोग पर पाकिस्तान ने ध्यान दिया है और यह चिंता वाली बात है.'

ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई को सुपुर्दे खाक करने और शोक समारोह को अचानक अगले आदेश तक टाल दिया है. तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में तैयारियां जारी हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों और इजरायल की कड़ी चेतावनी के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि ईरानी शासन द्वारा चुना गया कोई भी नया नेता, जो इजरायल के खिलाफ नीति अपनाएगा, उसे निशाना बनाया जा सकता है.

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी लड़ाई गुरुवार को छठे दिन में पहुंच गई है. दोनों पक्षों के लगातार हमलों के कारण इस क्षेत्र में संकट और बढ़ता दिखाई दे रहा है और हालात अभी भी शांत होने के कोई संकेत नहीं दिखा रहे हैं। इस बीच दुबई में फंसी एक्ट्रेस लारा दत्ता ने एक वीडियो शेयर किया है. देखिए.

अमेरिका-ईरान युद्ध के पांचवें दिन हिंद महासागर में श्रीलंका के तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो हमले से ईरानी युद्धपोत आईरिस को डुबो दिया. इस हमले में 80 लोगों की मौत हो गई। यह युद्धपोत विशाखापट्टनम फ्लीट रिव्यू से लौट रहा था और अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में था. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेट ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार टॉरपीडो से दुश्मन का जहाज डुबोया गया है. अमेरिका ने ईरान की 20 नौसैनिक जहाज और एक पनडुब्बी को नष्ट कर दिया है.










