Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
US-इजरायल के बाद NATO भी जंग में कूदा? तुर्की पर ईरानी हमले को एयर डिफेंस ने मार गिराया

US-इजरायल के बाद NATO भी जंग में कूदा? तुर्की पर ईरानी हमले को एयर डिफेंस ने मार गिराया

AajTak
Wednesday, March 04, 2026 04:56:46 PM UTC

तुर्की ने मिडिल-ईस्ट की जंग में नाटो के एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से एक ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया है. ये पहली बार है जब नाटो सीधे इस संघर्ष में शामिल हुआ है. मिसाइल का मलबा तुर्की के हाटे प्रांत में गिरा. तुर्की ने सभी पक्षों को तनाव बढ़ाने से बचने की चेतावनी दी है.

मिडिल-ईस्ट की जंग में अब नाटो की एंट्री होती नजर आ रही है. तुर्की ने बुधवार को जानकारी दी कि नाटो (NATO) के एयर डिफेंस सिस्टम ने तुर्की के एयर स्पेस की तरफ आ रही एक ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया.

ये पहली बार है जब ये नाटो सदस्य देश सीधे तौर पर ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे इस संघर्ष में शामिल हुआ है.

तुर्की, ईरान का पड़ोसी देश है और वो युद्ध शुरू होने से पहले अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रहा था. तुर्की ने इस घटना के बाद सभी पक्षों को उन कार्रवाइयों से बचने की चेतावनी दी है जो तनाव को और बढ़ा सकती हैं.

एयर स्पेस का उल्लंघन करने पर क्या करेगा तुर्की?

तुर्की ने अभी तक नाटो से सैन्य मदद की औपचारिक मांग नहीं की है, लेकिन कहा जा रहा है कि एयर स्पेस का उल्लंघन गंभीर होने पर अंकारा नाटो के 'आर्टिकल 4' का सहारा ले सकता है. अगर खतरा बढ़ता है, तो ये 'आर्टिकल 5' तक जा सकता है, जिसके तहत सभी सदस्य देशों को तुर्की की रक्षा करनी होगी.

तुर्की ने की अटैक की निंदा नाटो के एक प्रवक्ता ने ईरान के तुर्की को निशाना बनाने की निंदा की है. प्रवक्ता ने कहा कि नाटो अपने सभी सहयोगियों के साथ मजबूती से खड़ा है. बता दें कि तुर्की के पास नाटो गठबंधन की दूसरी सबसे बड़ी सेना है.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
ईरान ने कुवैत में ऑयल टैंकर को बनाया निशाना, धमाके के बाद समंदर में फैला तेल

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है. युद्ध का आज छठा दिन है. दोनों ओर से हमले किए जा रहे हैं. इस बीच ईरान ने कुवैत में एक ऑयल टैंकर को निशाना बनाया है. जिसके बाद टैंकर में धमाका हुआ और तेल समंदर में फैल गया.

ईरान जंग के बीच US ने टेस्ट की Doomsday मिसाइल, हिरोशिमा से ज्यादा मचा सकती है तबाही

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अमेरिका ने कैलिफोर्निया से 'मिनटमैन-III बैलिस्टिक मिसाइल' का परीक्षण किया है. इसे नियमित बताया गया है लेकिन परमाणु क्षमता और क्षेत्रीय युद्ध के कारण वैश्विक चिंता बढ़ रही है.

ईरानी एयर स्पेस पर पूरे कब्जे को लेकर US का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग गुरुवार को छठे दिन में प्रवेश कर चुकी है. दोनों पक्षों की ओर से लगातार हमलें जा रहे हैं. इस बीच अमेरिका की ओर से कहा गया है कि कुछ ही घंटों में ईरान के एयर स्पेस पर उनका पूरा कब्जा होगा.

'कई फाइटर जेट उड़ रहे हैं...', दुबई में बेटी के साथ फंसी एक्ट्रेस लारा दत्ता ने शेयर किया वीडियो

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी लड़ाई गुरुवार को छठे दिन में पहुंच गई है. दोनों पक्षों के लगातार हमलों के कारण इस क्षेत्र में संकट और बढ़ता दिखाई दे रहा है और हालात अभी भी शांत होने के कोई संकेत नहीं दिखा रहे हैं। इस बीच दुबई में फंसी एक्ट्रेस लारा दत्ता ने एक वीडियो शेयर किया है. देखिए.

कुवैत के समुद्र में धमाका, US सीनेट में ईरान जंग रोकने का प्लान खारिज... मिडिल ईस्ट युद्ध पर 15 बड़े अपडेट्स

ईरान, इज़रायल और अमेरिका के बीच संघर्ष तेज हो गया है. तेहरान और बेरुत में हमले जारी हैं. ईरान में मरने वालों की तादाद एक हजार से ज्यादा हो गई है. तेल आपूर्ति प्रभावित है और कई देश अपने नागरिकों को प्रभावित इलाकों से बाहर निकाल रहे हैं.

ईरान युद्ध पर ट्रंप ने खुद को दिए 10 में 15 नंबर, बोले- हम मजबूत स्थिति में

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध में अमेरिकी सेना बढ़त बना रही है और तेहरान का नेतृत्व तथा मिसाइल क्षमता तेजी से कमजोर हो रही है

US-इजरायल के बाद NATO भी जंग में कूदा? तुर्की पर ईरानी हमले को एयर डिफेंस ने मार गिराया

तुर्की ने मिडिल-ईस्ट की जंग में नाटो के एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से एक ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया है. ये पहली बार है जब नाटो सीधे इस संघर्ष में शामिल हुआ है. मिसाइल का मलबा तुर्की के हाटे प्रांत में गिरा. तुर्की ने सभी पक्षों को तनाव बढ़ाने से बचने की चेतावनी दी है.

भारत से लौट रहे ईरानी जहाज पर अमेरिकी पनडुब्बी का हमला, 80 लोगों की मौत

अमेरिका-ईरान युद्ध के पांचवें दिन हिंद महासागर में श्रीलंका के तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो हमले से ईरानी युद्धपोत आईरिस को डुबो दिया. इस हमले में 80 लोगों की मौत हो गई। यह युद्धपोत विशाखापट्टनम फ्लीट रिव्यू से लौट रहा था और अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में था. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेट ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार टॉरपीडो से दुश्मन का जहाज डुबोया गया है. अमेरिका ने ईरान की 20 नौसैनिक जहाज और एक पनडुब्बी को नष्ट कर दिया है.

ईरान पर न्यूयॉर्क के मुस्लिम मेयर ममदानी का बड़ा बयान, अमेरिका को दी ये हिदायत

ईरान के साथ इजरायल और अमेरिका की चल रही जंग के बीच न्यूयॉर्क के मेयर जोहराम ममदानी ने ईरान सरकार की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने अमेरिका को अतीत की गलतियों से सीखने और युद्ध के बजाय शांति और कूटनीति पर जोर देने की सलाह दी.

172 मिसाइलों को किया इंटरसेप्ट, ईरानी हमले को लेकर UAE का बड़ा दावा, देखें

ईरानी हमलों के बीच यूएई ने 172 बैलिस्टिक मिसाइल और आठ क्रूज मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने का दावा किया है. यूएई के मुताबिक कुल लगभग 750 ड्रोन भी इंटरसेप्ट किए गए हैं. रूस और चीन समर्थन तो दे रहे हैं, लेकिन सैनिक या एयर डिफेंस सिस्टम की खुली मदद नहीं कर रहे हैं. ईरान की सैन्य तैयारी और हमलों की संख्या देखकर यह साफ है कि युद्ध की स्थिति गंभीर है और खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है.

ईरान की जंग में बुरा फंसे नेतन्याहू? अपनी जिम्मेदारी से कहीं पीछे तो नहीं हट जाएंगे ट्रंप

ईरान पर संयुक्त सैन्य अभियान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करीबी साझेदारी अब परीक्षा में है. शुरुआती लक्ष्य शासन परिवर्तन बताया गया था, लेकिन हालिया बयानों से प्राथमिकताएं बदलती दिख रही हैं. अमेरिका में घरेलू दबाव, बढ़ती गैस कीमतें और चुनावी राजनीति इस युद्ध की दिशा तय कर सकती हैं.

सऊदी अरब में ईरानी क्रूज मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर किया तबाह, देखें

सऊदी अरब के अल खज इलाके में ईरान की दो क्रूज मिसाइलों को सऊदी रक्षा मंत्रालय द्वारा नष्ट कर दिया गया है. ये मिसाइल अटैक इस क्षेत्र में जारी संघर्ष में इजरायल व अमेरिका द्वारा ईरान को निशाना बनाए जाने के बीच हुआ है. ईरान ने खाड़ी के कई देशों पर वार जारी रखे हैं जहां मिसाइलों व ड्रोन हमलों की तीव्रता बढ़ी है. अमेरिका और उसके सहयोगी इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तैनात हैं लेकिन ईरान की रणनीति और प्रॉक्सीज की सक्रियता को रोकना चुनौती बना हुआ है.

इजरायल-ईरान युद्ध से जुड़े 10 बड़े अपडेट, स्पेशल बुलेटिन में देखिए

ईरान-इजरायल युद्ध की सबसे ताज़ा खबरों में हम आपको बताते हैं कि किस तरह मुजतबा खामनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता बनाया गया है. युद्ध के तीव्र होने के साथ डर्टी बॉम्ब के खतरे ने चिंता बढ़ा दी है. मध्य पूर्व में भारतीय तेल जहाज फंसे हैं और अमेरिकी सेना भी युद्ध में सक्रिय है. दोनों पक्षों के हमले और जवाबी हमलों से क्षेत्र में गंभीर तनाव देखा जा रहा है. इस विस्तृत चर्चा में हम प्रमुख मुद्दों जैसे युद्ध के बढ़ते दायरे, राजनीतिक बदलावों, और तेल मार्ग पर अस्थिरता पर भी प्रकाश डालते हैं.

ईरान-इजरायल जंग से भारत की 2 बड़ी चिंताएं क्या हैं?

ईरान की जंग को लेकर भारत में आज 2 बड़ी चिंताएं हैं. एक चिंता तो तेल और गैस की सप्लाई को लेकर है जो होर्मुज की खाड़ी के प्रभावित होने के कारण ठप पड़ी है. दूसरी चिंता अमेरिका की उस करतूत को लेकर भी है जिसमें टंप ने जंग की आग की चिनगारी हिंद महासागर तक फैलाने की कोशिश की है. क्योंकि भारत के साझा युद्धाभ्यास में शामिल होकर लौट रहे ईरानी फ्रिगेट को हिंद महासागर में छिपे अमेरिकी सबमरीन ने ध्वस्त कर दिया.

ज्वाला मंदिर, गणेश मंत्र और त्रिशूल... अजरबैजान का भारतीय परंपरा से क्या रिश्ता है?

ईरान ने अजरबैजान पर ड्रोन हमला किया है जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है. अजरबैजान ने ईरान के राजदूत को तलब किया है. अजरबैजान और पाकिस्तान के बीच मजबूत संबंध हैं, जबकि अजरबैजान का भारत के साथ भी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जुड़ाव है.

सऊदी-UAE-कतर से लेकर सीरिया-इराक तक तबाही का मंजर... ईरान की जंग में कहां, कितनी मौतें?

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध छठे दिन में और ज्यादा खतरनाक हो गया है. मिसाइल और ड्रोन हमलों से ईरान, इजरायल और कई खाड़ी देशों में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. संघर्ष अब पूरे क्षेत्र में फैल चुका है, जिससे मध्य पूर्व से लेकर हिंद महासागर तक अस्थिरता और डर का माहौल गहरा गया है.

इजरायल के लगातार हमले से बेरूत का बुरा हाल, कई बिल्डिंग तबाह

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का संघर्ष छठे दिन भी जारी है. इजरायल के हमलों से बेरूत में भारी नुकसान हुआ है और कई इमारतें तबाह हो गई हैं. इस तनावपूर्ण स्थिति ने इलाके में संकट और बढ़ा दिया है. निरंतर तालिबानी हमलों के कारण स्थानीय लोग गंभीर हालात से गुजर रहे हैं. राजनीतिक और सैन्य तनाव के बीच स्थिति और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है. यह संघर्ष दक्षिणी बेरूत जैसे इलाकों में अधिक तबाही का कारण बना है.

पाकिस्तान का दोस्त, खालिस्तान का नया बेस... अजरबैजान की पूरी कहानी जहां ईरान ने किया ड्रोन अटैक

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष अब तुर्की और अजरबैजान तक फैल चुका है, जहां ईरान ने नख़चिवान पर ड्रोन हमला किया. इस हमले में दो नागरिक घायल हुए हैं. अजरबैजान में ये हमला भारत में अलग निगाहों से क्यों देखा जा रहा है?

'ऑपेशन सिंदूर' में अजरबैजान ने PAK को दिया था समर्थन, आज ईरान ने ड्रोन अटैक कर दी चोट

ईरान ने अजरबैजान के स्वायत्त क्षेत्र नख्चीवान पर ड्रोन हमला किया है, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है. अजरबैजान ने ईरान के राजदूत को तलब कर कड़ा विरोध जताया है.

जिन कुर्द लड़ाकों को ईरान से लड़ाना चाहता था US, उन पर IRGC ने की मिसाइलों की बरसात

ईरान और अमेरिका के बीच जारी भीषण जंग के बीच अब कुर्द लड़ाके भी निशाने पर आ गए हैं. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने इराकी कुर्दिस्तान इलाके में स्थित कुर्द ठिकानों पर तीन मिसाइलें दागकर हमला किया है.

ईरान पर हमले की तीसरी लहर को लेकर क्या बोले ट्रंप? देखें दुनिया आजतक

ट्रंप का दावा है कि पिछले कुछ दिनों में अमेरिकी सेनाओं ने ईरान की सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलों को सफलतापूर्वक गिराया है. इसके अलावा इजरायल भी लगातार ईरान पर जवाबी हमले कर रहा है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान पर हमले की तीसरी लहर बहुत जल्द आने वाली है.

ग्रेविटी बम क्या है, जिससे ईरान पर हमले की धमकी दे रहा अमेरिका?

पेंटागन प्रमुख पीट हेगसेथ ने ईरान के खिलाफ जारी जंग को लेकर बेहद आक्रामक रुख अपनाया है. उन्होंने दावा किया है कि अमेरिका यह जंग जीत रहा है और जल्द ही ईरान के हवाई क्षेत्र पर अमेरिका और इजरायल का फुल कंट्रोल होगा.

ईरान के मिसाइल लॉन्चर सिस्टम पर US का ताजा अटैक, वीडियो आया सामने

मिडिल ईस्ट क्षेत्र में अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान की जंग से तनाव जारी है. युद्ध का आज छठा दिन है. इस बीच अमेरिका ने ईरान के मिसाइल लॉन्चर सिस्टम पर अटैक किया है. इसका वीडियो भी सामने आया है.

हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल का ऑपरेशन, साउथ लेबनान में घुसी IDF

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज छठा दिन है. ईरान के साथ-साथ इजरायल हिजबुल्लाह के खिलाफ भी ऑपरेशन चला रहा है. इसी कड़ी में इजरायली सैनिक साउथ लेबनान में घुस गए हैं.

खामेनेई को सुपुर्दे खाक करने का प्लान क्यों आखिरी वक्त में टला? क्या इजरायली धमकी है कारण

ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई को सुपुर्दे खाक करने और शोक समारोह को अचानक अगले आदेश तक टाल दिया है. तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में तैयारियां जारी हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों और इजरायल की कड़ी चेतावनी के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि ईरानी शासन द्वारा चुना गया कोई भी नया नेता, जो इजरायल के खिलाफ नीति अपनाएगा, उसे निशाना बनाया जा सकता है. 

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us